दिल्ली: मॉनसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल के संकेत, BJP की नई टीम के साथ कई मंत्रियों के विभाग बदलने और नए चेहरों की एंट्री तय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्रिपरिषद में जल्द फेरबदल होने की संभावना प्रतीत हो रही है और सत्तारूढ़ दल के शीर्ष स्तर से मिल रहे संकेतों के अनुसार, यह फेरबदल अब कभी भी- संभवतः संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले किया जा सकता है।इस संबंधी विचार-विमर्श की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी की नई टीम की घोषणा के साथ किया जाएगा।
– *संभावित नए चेहरे:* शक्तिकांत दास, अनुराग ठाकुर, नीतीश कुमार, सुखेंदु शेखर राय, तरुण चुघ, श्रीकांत शिंदे, राघव चड्ढा
– *विभाग बदल सकते हैं:* निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, हरदीप पुरी, अश्विनी वैष्णव
– *संगठन में भेजे जा सकते हैं:* धर्मेंद्र प्रधान, रवनीत बिट्टू, पंकज चौधरी, हर्ष मल्होत्रा
– *टाइमिंग:* PM मोदी के विदेश दौरे और जापान PM के भारत दौरे के बाद, जुलाई में मॉनसून सत्र से पहले
– *फोकस:* UP, उत्तराखंड, पंजाब चुनाव और युवा चेहरों को संगठन में जगह
