दिल्ली: BJP-RSS की हाई-लेवल बैठक में संगठनात्मक बदलाव, कैबिनेट विस्तार और नीतिगत मुद्दों पर मंथन – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

दिल्ली: BJP-RSS की हाई-लेवल बैठक में संगठनात्मक बदलाव, कैबिनेट विस्तार और नीतिगत मुद्दों पर मंथन

0

16 जून 2026 : भाजपा के शीर्ष नेताओं ने संघ के प्रमुख नेताओं के साथ पार्टी और सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार शाम को मंथन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ संघ के सह कार्यवाह अरुण कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा संगठन की नई टीम, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के संभावित विस्तार और देश के सामाजिक एवं राजनीतिक पहलुओं से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय विदेश यात्रा पर हैं और उनके लौटने के बाद भाजपा में सरकार और संगठन के स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *