29 मार्च 2023: चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 3 तारीख की घोषणा की। राज्य में 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे । इस बार के चुनाव को 2024 का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है. चुनाव के लिए 13 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही कर्नाटक में आज से चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव करना उनका लक्ष्य है . राज्य में चुनाव कराने की पूरी प्रक्रिया 24 मई से पहले पूरी कर ली जाएगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में इस बार के विधानसभा चुनाव 9.17 लाख नए वोटर हिस्सा लेंगे. वहीं, राज्य में कुल वोटरों की संख्या अब 5.22 करोड़ पहुंच गई है.

चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस की कुछ अहम बातें-

  • 13 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
  • 20 अप्रैल रो नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख होगी.
  • 21 अप्रैल को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की जाएगी.
  • 24 अप्रैल तक उम्मीदवार अपने नॉमिनेशन को वापस ले सकते हैं.
  • राज्य में चुनाव के दौरान 240 मॉडल मतदान केंद्र बनेंगे.
  • 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर से वोट कर सकेंगे.
  • वोटर को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा.
  • 1 अप्रैल तक जिनकी उम्र 18 साल हो जाएगी वो भी इस चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं.
  • नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा.
  • 224 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2 58228 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *