आज का राशिफल
🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 25 सितंबर 2026*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – चतुर्दशी रात्रि 11:06 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र – शतभिषा सुबह 11:22 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद*
🌤️ *योग – शूल दोपहर 02:51 तक तत्पश्चात गण्ड*
🌤️*राहुकाल – सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:29*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:31*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण – अनंत चतुर्दशी,श्रीगणेश महोत्सव समाप्त,श्रीगणेश विसर्जन*
*विशेष- चतुर्दशी व पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *श्राद्ध पक्ष में अपनाए जाने वाले सभी मुख्य नियम*
➡ *26 सितम्बर 2026 शनिवार से महालय श्राद्ध आरम्भ ।*
👉🏻 *1) श्राद्ध के दिन भगवदगीता के सातवें अध्याय का माहात्म पढ़कर फिर पूरे अध्याय का पाठ करना चाहिए एवं उसका फल मृतक आत्मा को अर्पण करना चाहिए।*
👉🏻 *2) श्राद्ध के आरम्भ और अंत में तीन बार निम्न मंत्र का जप करें l*
➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*
🌷 *ll देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च l*
*नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव भवन्त्युत ll*
🙏🏻 *(समस्त देवताओं, पितरों, महायोगियों, स्वधा एवं स्वाहा सबको हम नमस्कार करते हैं l ये सब शाश्वत फल प्रदान करने वाले हैं l)*
👉🏻 *3) “श्राद्ध में एक विशेष मंत्र उच्चारण करने से, पितरों को संतुष्टि होती है और संतुष्ट पितर आपके कुल खानदान को आशीर्वाद देते हैं*
➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*
🌷 *ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा|*
👉🏻 *4) जिसका कोई पुत्र न हो, उसका श्राद्ध उसके दौहिक (पुत्री के पुत्र) कर सकते हैं l कोई भी न हो तो पत्नी ही अपने पति का बिना मंत्रोच्चारण के श्राद्ध कर सकती है l*
👉🏻 *5) पूजा के समय गंध रहित धूप प्रयोग करें और बिल्व फल प्रयोग न करें और केवल घी का धुआं भी न करें|*
🙏🏻 *श्राद्ध महिमा पुस्तक से*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *श्राद्ध सम्बन्धी बातें* 🌷
➡ *श्राद्ध कर्म करते समय जो श्राद्ध का भोजन कराया जाता है, तो 11:30 से 12:30 तक उत्तम काल होता है l*
➡ *गया, पुष्कर, प्रयाग और हरिद्वार में श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना गया है l*
➡ *गौशाला में, देवालय में और नदी तट पर श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना गया है l*
➡ *सोना, चांदी, तांबा और कांसे के बर्तन में अथवा पलाश के पत्तल में भोजन करना-कराना अति उत्तम माना गया है l लोहा, मिटटी आदि के बर्तन काम में नहीं लाने चाहिए l*
➡ *श्राद्ध के समय अक्रोध रहना, जल्दबाजी न करना और बड़े लोगों को या बहुत लोगों को श्राद्ध में सम्मिलित नहीं करना चाहिए, नहीं तो इधर-उधर ध्यान बंट जायेगा, तो जिनके प्रति श्राद्ध सद्भावना और सत उद्देश्य से जो श्राद्ध करना चाहिए, वो फिर दिखावे के उद्देश्य में सामान्य कर्म हो जाता है l*
➡ *सफ़ेद सुगन्धित पुष्प श्राद्ध कर्म में काम में लाने चाहिए l लाल, काले फूलों का त्याग करना चाहिए l अति मादक गंध वाले फूल अथवा सुगंध हीन फूल श्राद्ध कर्म में काम में नहीं लाये जाते हैं l*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 25 सितंबर
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2029
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा।
सलाह: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। मंदिर में पताका चढ़ाएं।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।
मेष – पॉजिटिव- लंबे समय से किसी खास काम के लिए कोशिश कर रहे हैं तो अब अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच वाले लोगों से संपर्क बढ़ेगा और आगे ये संबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। नेगेटिव- सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने के बजाय किसी भी समस्या की असली वजह समझें। मन में अनहोनी जैसी आशंका रह सकती है, इसलिए बेवजह डरने के बजाय आत्मविश्वास बनाए रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए फिलहाल धैर्य से काम करें। किसी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद होगी और उससे बिजनेस से जुड़ी नई जानकारी भी मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच सहयोग और तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित और संतुलित रहेंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा काम का असर सेहत पर पड़ सकता है। सिरदर्द या माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
वृष – पॉजिटिव- निजी काम समय पर पूरे होते जाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन आत्मविश्वास और समझदारी से समाधान निकाल लेंगे। घूमने या मनोरंजन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- इनकम की तुलना में खर्च ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। ऐसे लोगों से दूरी रखें जिनकी सोच और व्यवहार आपके मान-सम्मान को प्रभावित कर सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में बड़ा फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए समय अनुकूल है, लेकिन अपनी कार्यप्रणाली हर किसी से शेयर न करें। विदेश से जुड़े कारोबार में नया मौका मिल सकता है। लव- पति-पत्नी में हल्की नोकझोंक हो सकती है। ऐसे प्रेम संबंधों से दूरी रखें जो परिवार या प्रतिष्ठा के लिए परेशानी बन सकते हैं। स्वास्थ्य- रूटीन व्यवस्थित रखें। मौसम बदलने की वजह से सेहत प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जल्दबाजी से बचकर सोच-समझकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर नतीजे मिलेंगे। अनुभवी लोगों का साथ और सलाह भी मदद करेगी। नेगेटिव- आपके सीधे और सरल स्वभाव का कोई फायदा उठा सकता है। इसलिए अपनी योजनाएं हर किसी से शेयर न करें और अपने हितों का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में बड़ा बदलाव करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। फिलहाल मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी सुधारने पर फोकस करें। मौजूदा काम को मजबूत करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी वालों पर अतिरिक्त काम का दबाव बढ़ सकता है। लव- पति-पत्नी में तालमेल की कमी से बहस हो सकती है। तनाव बढ़ाने के बजाय शांत होकर बात करें। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम को हल्के में न लें। जरूरत हो तो समय पर इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- रोज के रूटीन से थोड़ा समय निकालकर शांत या आध्यात्मिक जगह पर जाएं। इससे मानसिक थकान कम होगी और नई ऊर्जा मिलेगी। परिवार के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें और गैरजरूरी आवाजाही कम रखें। इस समय धैर्य और शांति से काम करना जरूरी है। किसी उलझन में अनुभवी लोगों की सलाह लें।
व्यवसाय- नए लोगों और नई पार्टियों के साथ बिजनेस करते समय सावधान रहें, क्योंकि धोखाधड़ी का जोखिम हो सकता है। काम की क्वालिटी सुधारने पर ध्यान दें। नौकरी में बॉस और सीनियर्स से संबंध खराब न होने दें। लव- घर में शांति बनी रहेगी। युवाओं की दोस्ती में नजदीकी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन या बुखार हो सकता है। लापरवाही न करें और जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह – पॉजिटिव- कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन काम आसानी से पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भूमिका बढ़ेगी और पहचान भी मजबूत होगी। नेगेटिव- अपनी निजी बातें और योजनाएं गोपनीय रखें। पड़ोसी से छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है, इसलिए गुस्से पर कंट्रोल रखें।
व्यवसाय- कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें और कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखें। प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन अनुभवी लोगों की सलाह से सही दिशा मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- एलर्जी या त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या – पॉजिटिव- खास लोगों के साथ किसी नई योजना पर गंभीर चर्चा होगी और बातचीत सकारात्मक रहेगी। मन में उत्साह रहेगा और रिश्तों में भी नजदीकी बढ़ेगी। नेगेटिव- दोपहर के बाद स्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। किसी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। घर की छोटी बात को विवाद न बनने दें और विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े फैसले में उलझन हो सकती है, इसलिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। मशीनरी और फैक्ट्री से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। ऑफिस में बॉस और सीनियर्स से संबंध अच्छे रखें। लव- परिवार के साथ मनोरंजन का प्लान बनेगा और आपसी नजदीकी बढ़ेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन से दूरी रखें। स्वास्थ्य- मौसम बदलने की वजह से सेहत प्रभावित हो सकती है। जरूरत के मुताबिक चेकअप करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
तुला – पॉजिटिव- रुकावटों के बावजूद जरूरी काम पूरे कर पाएंगे। भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे और पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। नेगेटिव- विरोधी परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन बड़ा नुकसान होने की संभावना कम है। पड़ोसियों से छोटी बात पर रिश्ते खराब न करें। गुस्से की वजह से खुद की परेशानी बढ़ सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव की योजनाएं अब लागू हो सकती हैं और फायदा भी देंगी। नए बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। किसी डॉक्यूमेंट या एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। लव- घर की व्यवस्था को लेकर जीवनसाथी से हल्की नोकझोंक हो सकती है। काम के बीच परिवार के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम हो सकता है। सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक – पॉजिटिव- खास लोगों से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण मुद्दों पर उपयोगी बातचीत हो सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक राहत भी मिलेगी। नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही से बचें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें और समय रहते सही कदम उठाएं। गैरजरूरी खर्चों पर भी कंट्रोल जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है, लेकिन अभी बिजनेस में बड़ा निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा और ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- परिवार में तालमेल बनाए रखें। युवाओं के प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- व्यवस्थित रूटीन से सेहत अच्छी रहेगी। योग और मेडिटेशन को रोज के रूटीन में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- किसी खास काम से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी और बाकी कामों पर भी पूरा फोकस कर पाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- शक और वहम रिश्तों में परेशानी बढ़ा सकते हैं। समय के मुताबिक अपने व्यवहार में बदलाव करें। पड़ोसी या दोस्त से हल्की नोकझोंक हो सकती है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी की डील आज टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि नुकसान हो सकता है। यात्रा में अनजान लोगों से ज्यादा नजदीकी न बढ़ाएं। मार्केटिंग और लेनदेन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से कमजोरी और थकान बढ़ सकती है। पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती बढ़ेगी। किसी खास काम से अच्छा फायदा हो सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें, क्योंकि धोखा हो सकता है। विवाद शांत तरीके से सुलझाएं और नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।
व्यवसाय- सहयोगियों और कर्मचारियों से तालमेल बनाए रखें। पार्टनरशिप में बड़ा फैसला फिलहाल न लें। नौकरी में सीनियर्स से तनाव हो सकता है, इसलिए गुस्से के बजाय बातचीत से समाधान निकालें। लव- पति-पत्नी में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला जल्दी संभल जाएगा। नए दोस्त भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। काम का दबाव कम रखें और योग करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ – पॉजिटिव- दिन व्यवस्थित रहेगा। बच्चों से अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल खुशहाल होगा। परिवार के साथ धार्मिक या मनोरंजन का प्लान बन सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका मामला भी आगे बढ़ सकता है। नेगेटिव- दोपहर के बाद परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। घबराने के बजाय सही समय का इंतजार करें। बच्चों की परेशानी समझें और गैरजरूरी यात्रा टालें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजना बनेगी और शुरुआती सफलता भी मिल सकती है। अपनी योजनाएं हर किसी से शेयर न करें। नया काम शुरू करने से पहले सभी पहलुओं को समझें और अनुभवी लोगों की सलाह लें। लव- परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा। दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर हो सकता है। स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। हल्का भोजन करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- निवेश की योजना है तो समय अनुकूल है और फायदा हो सकता है। परिवार की खुशी प्राथमिकता रहेगी। घर की जरूरतों और शॉपिंग पर खर्च भी बढ़ सकता है। नेगेटिव- कानूनी विवाद से दूर रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। किसी करीबी दोस्त से संबंध बिगड़ सकते हैं। यात्रा भी फिलहाल टालना बेहतर होगा।
व्यवसाय- सरकारी संस्थाओं से जुड़े काम या टेंडर मिलने की संभावना है। मीडिया और क्रिएटिव फील्ड के लोगों को अच्छे काम की वजह से सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकी बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ समय बिताने और छोटा गिफ्ट देने से रिश्ता और बेहतर होगा। स्वास्थ्य- मौसम बदलने से सेहत प्रभावित हो सकती है। नियमित एक्सरसाइज और योग जारी रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
