विदेश

रूस ने कहा है कि वह नागरिकों के निकलने तक हमला नहीं करेगा।

रूस ने कहा है कि वह नागरिकों के निकलने तक हमला नहीं करेगा।

रूस-यूक्रेन जंग के 10वें दिन राहत देने वाली खबर मिली है। जानकारी के अनुसार नागरिकों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए रूस तैयार हो गया है। रूस ने कहा है कि वह नाग​रिकों के निकलने तक हमला नहीं करेगा। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। दरअसल, यूक्रेन और रूस के बीच दूसरे दौर की बातचीत में बनी थी इस बात की सहमति। इसके बाद रूस ने कुछ समय के लिए पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। इससे पहले यूक्रेन पर रूस ने 10वें दिन भी हमला जारी रखा। भीषण लड़ाई के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी सेना करीब 13 किलोमीटर की दूर पर है। रूसी सेना लगातार  रूसी सेना कीव को घेरने के प्रयास में जुटी रही है। वहीं यूक्रेन के सैनिकों ने पुरजोर जवाब देकर कीव के करीब आने से रूसी सोल्जर्स को रोक रखा है। इसी बीच रूस ने कल शुक्रवार को बड़े हमले में एनरहोदर स्थित  Zaporizhzhia न्यूक्लियर पावर प्लांट  भी मिसाइलों से हमला किया था और इस यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर कब्जा कर लिया था। उधर, आॅपरेशन गंगा के तहत भारत यूक्रेन में फंसे छात्रों को लाने के लिए पूरी तरह प्रयास में जुटा हुआ है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि युद्धग्रस्त देश को लेकर प्रथम परामर्श जारी होने के बाद करीब 20,000 भारतीय सुरक्षित रहने के लिए यूक्रेन की सीमा छोड़ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button