जनकपुरी के तकिया क्षेत्र में आरएसएस कार्यकर्ता से मारपीट के बाद बवाल, पूर्व सांसद राघव लखनपाल पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

जनकपुरी के तकिया क्षेत्र में आरएसएस कार्यकर्ता से मारपीट के बाद बवाल, पूर्व सांसद राघव लखनपाल पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने

0

 

सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तकिया में कल रात आरएसएस कार्यकर्ता राजेश के साथ मारपीट और उसके बाद हुई पथराव की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था। घटना की जानकारी मिलते ही *पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा* आज पीड़ित परिवार से मिलने उनके तकिया स्थित आवास पर पहुंचे।

 

पूर्व सांसद ने मौके से ही वरिष्ठ अधिकारियों से अपडेट लिया और मामले में उचित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शाम को वे दोबारा पीड़ित राजेश कुमार के निवास पर पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

पूर्व सांसद ने बताया कि कई दोषियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जो बचे हैं, उनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह शासन और वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर *तकिया में एक पुलिस चौकी बनवाने का प्रयास* करेंगे, ताकि इस तरह के संवेदनशील स्थान पर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

 

उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेने और विशेष तौर पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चीमा की तत्परता की सराहना की, जिससे मामला शांत हो सका।

 

पूर्व सांसद द्वारा विवादित स्थल पर पुलिस चौकी स्थापित करने की बात को जनता में एक सकारात्मक और परिपक्व सोच के रूप में देखा जा रहा है। उनका कहना है कि केवल उत्तेजनात्मक बयानबाजी के बजाय स्थायी समाधान पर काम होना चाहिए, जिससे क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे। फिलहाल पूर्व सांसद ने चौकी स्थापना के लिए शासन स्तर पर प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *