इंदौर – तुकोगंज थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण, सरकारी अस्पताल का लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

इंदौर – तुकोगंज थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण, सरकारी अस्पताल का लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

0

 

*इंदौर।* तुकोगंज थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ है। उसने पीड़िता को सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया और लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।

 

पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

 

पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *