आज का राशिफल और जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

आज का राशिफल और जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

0

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 

🌤️ *दिनांक – 18 जुलाई 2026*

🌤️ *दिन – शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन – दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*

🌤️ *मास – आषाढ*

🌤️ *पक्ष – शुक्ल*

🌤️ *तिथि – पंचमी 19 जुलाई रात्रि 03:42 तक तत्पश्चात षष्ठी*

🌤️ *नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी शाम 06:00 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

🌤️ *योग – वरीयान रात्रि 08:46 तक तत्पश्चात परिघ*

🌤️*राहुकाल – सुबह 09:26 से सुबह 11:05 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:07*

🌤️ *सूर्यास्त – 07:21*

👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण- श्री द्वारकाधीश पाटोत्सव*

💥*विशेष- पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *धन व विद्या प्रदायक मंत्र* 🌷

🙏🏻 *श्रीहरि भगवान सदाशिव से कहते हैं: “हे रूद्र ! भगवान श्री गणेश का यह मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नम: |’ धन और विद्या प्रदान करने वाला है | 100 बार इसका जप करने वाला प्राणी अन्य लोगों का प्रिय बन जाता है। (गरुड़ पुराण, आचार कांड, अध्याय: 185 )*

🙏🏻

🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~🚩

 

🌷 *बहुत समस्या रहती हो तो* 🌷

🙏🏻 *जिनको कोई तकलीफ रहती है, कर्जा है, काम धंधा नहीं चलता, नौकरी नहीं मिलती तो*

➡ *सोमवार का दिन हो ना सुबह बेलपत्र, पानी और दूध | पहले दूध और पानी शिवलिंग पर चढ़ा दो फिर बेलपत्र रख दो |*

*त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधं | त्रिजन्म पापसंहारम् एकबिल्वं शिवार्पणं ||*

➡ *पाँच बत्ती वाला दीपक जलाकर रख दो और बैठकर थोडा अपना गुरुमंत्र जपो | तो जप भी हो जायेगा, जप का जप, पूजा की पूजा, काम का काम |*

➡ *मंगलवार को २ मिनट लगेंगे अगर गन्ने का रस मिल जाय थोडा सा या घर पर निकाल सकते है | वो थोडा रस शिवलिंग पर चढ़ा दिया |*

*मृत्‍युंजय महादेव त्राहिमाम् शरणागतमं | जन्म मृत्यु जराव्याधि पीड़ितं कर्मबंधनेहि ||*

➡ *बुधवार को थोडा जप कर लिया जल आदि चढ़ा दिया, नारियल रख दिया अगर हो तो नहीं तो कोई जरुरत नहीं है | जिनको ज्यादा तकलीफे है उनके लिए है और जिनको न हो तो हरि ॐ तत् सत् बाकी सब गपसप |*

🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹

आपका जन्मदिन: 18 जुलाई

 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।ALSO READ: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी की देवी मां भुवनेश्वरी, जानिए पूजा विधि

 

आपके लिए खास

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 

शुभ वर्ष : 2027: 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी।

 

सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

 

परिवार: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

 

 

.

 

आज का राशिफल 18 जुलाई 2026

 

मेष राशि के लिए आज का दिन

 

कोई व्यक्तिगत वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे किसी अनुभवी की मध्यस्थता से सुलझाया जा सकता है. स्वभाव में सहजता रखें. कभी-कभी आपके अहम की वजह से काम बिगड़ भी सकते हैं. कारोबार में मनचाही सफलता हासिल होगी और नए अवसर भी मिलेंगे. प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है. महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें.

 

उपाय – किसी भी अहम कार्य को करने से पहले बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद अवश्य लें.

 

भाग्यशाली रंग- आसमानी

 

भाग्यशाली अंक- 2

 

वृष राशि के लिए आज का दिन

 

घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा. परंतु समय की कीमत को पहचानें और समय पर अपने कार्य पूरा करने की कोशिश करें. साझेदारी संबंधी काम में नुकसान होने की आशंका बन रही है. गैरकानूनी कार्यों से दूर रहे. परिजनों के बीच चल रही गलतफहमी का नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा. वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना जरूरी है.

 

उपाय – शिवालय जाकर देसी घी का दीपक जलाएं

 

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

 

भाग्यशाली अंक- 6

 

मिथुन राशि के लिए आज का दिन

पिछली कुछ गलतियों से सीख कर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना कामयाबी देगा. अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, कोई धोखा हो सकता है. ट्रांसपोर्ट से संबंधित कोई भी व्यवसाय आज लाभ की स्थिति में रहेगा. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. अपनी दिनचर्या और खानपान के प्रति लापरवाह ना रहे.

 

उपाय – गणपति जी का ध्यान करें और कार्य सिद्धि की प्रार्थना करें.

 

भाग्यशाली रंग- केसरिया

 

भाग्यशाली अंक- 3

 

कर्क राशि के लिए आज का दिन

पारिवारिक अथवा प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद दूर हो जाने से राहत मिलेगी. कोई भी परेशानी आने पर वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन तथा सहयोग अवश्य लें. स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली हैं. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार लेने से बचें.

 

उपाय – मंदिर जाकर देव दर्शन करें और यथा सामर्थ्य आराधना करें.

 

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

 

भाग्यशाली अंक- 6

 

सिंह राशि के लिए आज का दिन

अगर किसी भविष्य संबंधी योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो अच्छा लाभ होगा. विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई व करियर को लेकर कुछ तनाव रहेगा. व्यवसाय में कुछ चुनौतियां रहेगी. लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता द्वारा कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे. परिजनों का एक दूसरे के प्रति सहयोग घर की सुख-शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा. इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता है.

 

उपाय – कहीं भी एकांत स्थल पर बैठकर कुछ समय ध्यान, मेडिटेशन आदि में जरूर लगाएं.

 

भाग्यशाली रंग- क्रीम

 

भाग्यशाली रंग- 3

 

 

कन्या राशि के लिए आज का दिन

विद्यार्थियों और युवाओं का अपने अध्ययन और करियर के प्रति फोकस रहेगा. मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनभिज्ञ भी ना रहें. कारोबार में अपने लक्ष्य को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी. संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी. सिर दर्द, बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी.

 

उपय – किसी भी धर्म स्थल पर अन्न का दान करें.

 

भाग्यशाली रंग- सफेद

 

भाग्यशाली अंक- 2

 

तुला राशि के लिए आज का दिन

आज खर्चों के साथ-साथ आय की स्थिति भी बनी रहेगी, इसलिए बढ़ते खर्चो की चिंता नहीं होगी. किसी भी योजना अथवा कार्य से संबंधित पेपर्स पर सोच- विचार करके ही हस्ताक्षर करें. कारोबार बढ़ाने के लिए भी कुछ योजनाएं बनेगी और कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी. प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी. गले से संबंधित इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें.

 

उपाय – मां दुर्गा की उपासना करें और खीर का प्रसाद बांटें.

 

भाग्यशाली रंग- पीला

 

भाग्यशाली अंक- 9

 

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन

आज दिन भर दौड़-धूप रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी. ध्यान रखें कि आपकी भावुकता जैसी कमजोरी का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं. कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाना जरूरी है. वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव रहेगा. शांति से काम लें. वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें.

 

उपाय – माता-पिता का सम्मान करें और किसी भी अहम कार्य में उनका मार्गदर्शन अवश्य लें.

 

भाग्यशाली रंग- नीला

 

भाग्यशाली अंक- 4

 

धनु राशि के लिए आज का दिन

समय की गति आपके पक्ष में है. इसका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है. दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत भी रहेंगी. भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहे. व्यवसाय में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. जोकि लाभदायक भी रहेंगे. प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा. डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या बड़ सकती है.

 

उपाय – हनुमान जी की उपासना करें और संभव हो तो हनुमान चालीसा के सात पाठ भी करें.

 

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

 

भाग्यशाली अंक- 8

 

मकर राशि के लिए आज का दिन

प्रिय जनों के साथ भेंट मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही कोई रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा. संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े, तो शर्मिंदगी ना महसूस करें. कोई अतिरिक्त आय का साधन शुरू हो सकता है. प्रॉपर्टी डीलिंग में सावधानी बरते. परिजनों का सहयोग रहेगा तथा किसी मनोरंजक प्रोग्राम में भी जाने का विचार बनेगा. अपनी कार्यशैली, दिनचर्या और खानपान के प्रति विशेष रूप से सजग रहें.

 

उपाय – घर के वरिष्ठ लोगों की देखभाल करें और उनसे आशीर्वाद लें.

 

भाग्यशाली रंग- हरा

 

भाग्यशाली अंक- 5

 

कुंभ राशि के लिए आज का दिन

चुनौतियों को स्वीकारने और क्रिएटिव रहने से अवश्य ही सफलता मिलेगी. आज कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है. बातचीत के दौरान उचित शब्दों का ही प्रयोग करें. कारोबार में रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य में समय और पैसा व्यर्थ ना करें. पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था मधुर बनाकर रखेंगे. जोड़ों व घुटनों का दर्द परेशान करेंगे.

 

उपाय – सूर्य उपासना करें तथा आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ भी करें.

 

भाग्यशाली रंग- नीला

 

भाग्यशाली अंक- 7

 

मीन राशि के लिए आज का दिन

अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक साबित होंगे. विद्यार्थी तथा युवा वर्ग गलत संगति और आदतों से दूरी बनाए. अन्यथा इसका असर आपके करियर पर पड़ सकता है. कारोबार में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप रह सकता है. सभी कार्य आप अपनी देखरेख में ही करवाएं. प्रेम संबंध को विवाह में परिणत करने हेतु योजनाएं बनेंगी. काम के बोझ की वजह से कुछ तनाव रहेगा.

 

उपाय – मां दुर्गा की उपासना करें तथा श्रृंगार की कोई वस्तु भी भेंट करें.

 

भाग्यशाली रंग- लाल

 

भाग्यशाली अंक- 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed