आज का दैनिक राशिफल – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

आज का दैनिक राशिफल

0

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 

🌤️ *दिनांक – 20 जुलाई 2026*

🌤️ *दिन – सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन – दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*

🌤️ *मास – आषाढ*

🌤️ *पक्ष – शुक्ल*

🌤️ *तिथि – सप्तमी 21 जुलाई प्रातः 04:02 तक तत्पश्चात अष्टमी*

🌤️ *नक्षत्र – हस्त शाम 07:09 तक तत्पश्चात चित्रा*

🌤️ *योग – शिव शाम 06:37 तक तत्पश्चात सिद्ध*

🌤️*राहुकाल – सुबह 07:47 से सुबह 09:26 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:08*

🌤️ *सूर्यास्त – 07:21*

👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण-

💥*विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *लक्ष्मी प्राप्ति में सावधानी* 🌷

💐 *फूलों को पैरो तले नहीं आने देना चाहिए, अन्यथा लक्ष्मीजी नाराज़ हो जाती हैं l*

🙏🏻

🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~ 🚩

 

🌷 *विघ्न-बाधा नष्ट करने के लिए* 🌷

👉🏻 *’श्री’ माने सौंदर्य, ‘श्री’ माने लक्ष्मी, ‘श्री’ माने ऐश्वर्य, ‘श्री’ माने सफलता । ईश्वर के रास्ते चलने पर किसीके जीवन में विघ्न-बाधाएँ हों तो ‘श्रीं ॐ स्वाहा।’ इस मंत्र की एक माला रोज करने से विघ्न-बाधाएँ नष्ट होती हैं।*

🙏🏻

🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~ 🚩

 

🌷 *दुर्गति से रक्षा हेतु* 🌷

😌 *मरणासन्न व्यक्ति के सिरहाने गीताजी रखें | दाह – संस्कार के समय ग्रन्थ को गंगाजी में बहा दें, जलायें नहीं |*

🔥 *मृतक के अग्नि – संस्कार की शुरुआत तुलसी की लकड़ियों से करें अथवा उसके शरीर पर थोड़ी – सी तुलसी की लकडियाँ बिछा दें, इससे दुर्गति से रक्षा होती है |*

🙏🏻

 

 

🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~ 🚩

 

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹

 

आपका जन्मदिन: 20 जुलाई

 

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

 

आपके लिए खास

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

 

परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

 

सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा।

 

सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

 

 

 

.

 

मेष राशिफल

अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला फंसा हुआ है तो किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकता हैं. सावधान रहें, विरोधी प्रवृत्ति के लोगों से कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं. कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. प्रिय मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होगी. थकान और बुखार जैसी परेशानी रहेगी. अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें.

 

उपाय – जरूरतमंद बच्चों को यथा सामर्थ्य दूध और फल बांटे.

 

भाग्यशाली रंग- नीला

 

भाग्यशाली अंक- 9

 

वृष राशिफल

अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना आपको सफल बनाएगा. कभी-कभी आपका गुस्सा व चिड़चिड़ापन पारिवारिक और व्यवसायिक व्यवस्था को खराब कर सकता है. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और सफल भी रहेगी. पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा. नकारात्मक विचारों को अपने अंदर उपजने ना दें.

 

उपाय – रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.

 

भाग्यशाली रंग- केसरिया

 

भाग्यशाली अंक- 5

 

मिथुन राशिफल

आपके काम करने का जोश व जज्बा आपको गजब की सफलता देने वाला है. कहीं भी खर्च अथवा निवेश करते समय सतर्क रहें, लापरवाही करना नुकसान देह रहेगा. व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करने की जरूरत है. व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा सिर्फ अपनी सोच पॉजिटिव रखें.

 

उपाय – अध्यनरत गरीब छात्रों की यथा सामर्थ्य सहायता करें.

 

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

 

भाग्यशाली अंक- 3

 

कर्क राशिफल

आपके सहयोग से संतान की किसी विषय को लेकर चल रही समस्याएं दूर हो जाएगी. अचानक ही कोई खर्चा आ जाने से बजट गड़बड़ा सकता है. व्यावसायिक महिलाएं अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष शेयर ना करें. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे.

 

उपाय – बहन बेटियों को कुछ ना कुछ उपहार अवश्य दें.

 

भाग्यशाली रंग- हरा

 

भाग्यशाली अंक- 5

 

सिंह राशिफल

आपकी योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्य करने की प्रणाली आपको सफलता देगी. अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी के भी समक्ष जाहिर ना करें, वरना आपका ही नुकसान होगा. नौकरी पेशा लोगों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है. वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव का असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा. अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योगा, प्राणायाम आदि पर ध्यान दें.

 

उपाय – गाय को गुड़ रोटी खिलाएं.

 

भाग्यशाली रंग- क्रीम

 

भाग्यशाली अंक- 1

 

कन्या राशिफल

अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखकर काम करने से आपकी बहुत सी परेशानियों का हल निकलेगा. संतान की समस्याओं को सुने और समाधान ढूंढने में उनका सहयोग करें. पार्टनरशिप संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसे आरंभ करने का अनुकूल समय है. दांपत्य सुख और प्रेम बना रहेगा. तनाव और थकान का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है.

 

उपाय – श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुने.

 

भाग्यशाली रंग- आसमानी

 

भाग्यशाली अंक- 5

 

 

तुला राशिफल

परिवार से जुड़ी किसी भी जिम्मेदारी को पूरा करने में वरिष्ठ लोगों का समर्थन मिलेगा. अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सार्वजनिक करने से आप मुश्किल में भी पड़ सकते हैं. कारोबार को लेकर कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी. भविष्य को लेकर बड़ा निवेश संबंधी कोई कार्य भी होगा. प्रेम संबंधों में मर्यादा और एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें. किसी प्रकार की एलर्जी होने की आशंका है.

 

उपाय – अपने इष्ट का स्मरण करें और मंदिर में कुछ भी दान अवश्य दें.

 

भाग्यशाली रंग- जामुनी

 

भाग्यशाली अंक- 4

 

वृश्चिक राशिफल

आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित फायदा होने से मन प्रफुल्लित रहेगा. परंतु अति आत्मविश्वास आपके कार्यों में विघ्न भी डाल सकता है. मार्केटिंग संबंधी कार्यों से अच्छा फायदा होने की संभावना है. जीवनसाथी को कोई उचित उपहार देना ना भूलें. मेडिटेशन, योगा जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

 

उपाय – प्रातः काल सूर्य भगवान के दर्शन करें.

 

भाग्यशाली रंग- सफेद

 

भाग्यशाली अंक- 6

 

धनु राशिफल

घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा. किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है. कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें आज दूर होगी. पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में व्यवस्थित वातावरण रखेंगे. ब्लड प्रेशर डायबिटीज जैसी बीमारियों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.

 

उपाय – शिव उपासना करें तथा सुगंधित जल से अभिषेक करें.

 

भाग्यशाली रंग- पीला

 

भाग्यशाली अंक- 2

 

मकर राशिफल

अगर जमीन जायदाद से संबंधित कोई झमेला चल रहा है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है. किसी पड़ोसी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर कहासुनी की स्थिति बन सकती है. व्यवसाय संबंधी कोई भी नया कार्य शुरू करने में कुछ बेचैनी और ऊहापोह जैसी स्थिति रहेगी. युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी. अपच व भूख ना लगने जैसी परेशानी महसूस होगी.

 

उपाय – हनुमान जी के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें.

 

भाग्यशाली रंग- बादामी

 

भाग्यशाली अंक- 9

 

कुंभ राशिफल

अगर मेहनत के मनोनुकूल परिणाम हासिल करने हैं, तो दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है. पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेंगी. किसी अनुभवी की मदद से निपटाने की कोशिश करें. व्यवसाय में आपको फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे. विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें. पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें.

 

उपाय – वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान करें तथा उनसे आशीर्वाद लें.

 

भाग्यशाली रंग- आसमानी

 

भाग्यशाली अंक- 7

 

मीन राशिफल

बच्चों को अपनी पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी. लापरवाही और आलस जैसी बातें अपने ऊपर हावी ना होने दें. इंश्योरेंस, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां बन रही हैं. पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें. वर्तमान मौसम की वजह से खानपान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है.

 

उपाय – कुछ समय नेचर के समीप बताएं और उसकी ब्लेसिंग महसूस करें.

 

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

 

भाग्यशाली अंक- 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *