महात्मा गांधी को ज्यादा लोग नहीं जानते थे, गांधी फिल्म आने के बाद लोग उन्हें लोग जानने लगे : पीएम मोदी – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

महात्मा गांधी को ज्यादा लोग नहीं जानते थे, गांधी फिल्म आने के बाद लोग उन्हें लोग जानने लगे : पीएम मोदी

0

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक बयान में कहा कि रिचर्ड एटनबरो की फिल्म से पहले महात्मा गांधी को कोई नहीं जानता था।पीएम मोदी के इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी को जानने के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री को फिल्म देखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई नहीं जानता था महात्मा गांधी को, पहली बार जब फिल्म बनी तो दुनिया में उनको लेकर उत्सुकता बढ़ी। महात्मा गांधी इस दुनिया में महान आत्मा थे।

इन 75 वर्षों में क्या यह हमारी जिम्मेदारी नहीं थी कि दुनिया को महात्मा गांधी के बारे में बताएं। कोई उनके बारे में नहीं जानता था। मुझे माफ करिए लेकिन महात्मा गांधी को लेकर लोगों में पहली बार उत्सुकता उस वक्त बढ़ी जब उनके ऊपर फिल्म गांधी बनी। यह हमने नहीं किया।वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ एंटायर पॉलिटिकल साइंस के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिए फिल्म देखने की जरूरत रही होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को महात्मा गांधी से पहले किंग मार्टिन लूथर, नेल्सन मंडेला के बारे में जानकारी थी। अगर दुनिया को किंग मार्टिन लूथर, नेल्सन मंडेला को जानती थी तो महात्मा गांधी उनसे कम नहीं थे, आपको यह स्वीकार करना होगा।

मैं दुनिया घूमने के बाद आपसे यह कह रहा हूं। अटलांटा में मार्टिल लूथर किंग जूनियर मेमोरियल है, जहां पर महात्मा गांधी की भी मूर्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed