लखनऊ: राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट सख्त, FIR दर्ज कर जांच का आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी के खिलाफ कथित ब्रिटिश नागरिकता के आरोप में FIR दर्ज कर पूरी जांच का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकलपीठ ने 17 अप्रैल 2026 को यह अंतिम आदेश जारी किया।
*कोर्ट ने क्या कहा:*
– मामले में प्रथम दृष्टया जांच की जरूरत है।
– रायबरेली कोतवाली में FIR दर्ज कर गहन विवेचना हो।
– इससे पहले MP-MLA स्पेशल कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी, हाईकोर्ट ने उस फैसले को पलट दिया।
*शिकायत किसने की:*
भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिकता भी रखते हैं, जो लोकसभा सदस्य के लिए कानून का उल्लंघन है।भारतीय पासपोर्ट कानून, विदेशी कानून और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग। आरोप साबित होने पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर असर पड़ सकता है।
