यूपी बोर्ड: 2026-27 सत्र में कक्षा 9 से 12 तक सिर्फ अधिकृत NCERT किताबें ही चलेंगी – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

यूपी बोर्ड: 2026-27 सत्र में कक्षा 9 से 12 तक सिर्फ अधिकृत NCERT किताबें ही चलेंगी

0

 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026-27 शैक्षिक सत्र के लिए सख्त निर्देश जारी किया है कि राज्य के सभी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में पढ़ाई केवल परिषद द्वारा अधिकृत पाठ्यपुस्तकों से ही होगी। बोर्ड ने NCERT की पुस्तकों के प्रकाशन-वितरण के लिए सिर्फ तीन प्रकाशकों को अधिकृत किया है।

– कक्षा 9 और 12 के लिए – मेसर्स पायनियर प्रिन्टर्स एंड पब्लिशर्स, आगरा
– कक्षा 10 के लिए – मेसर्स पीताम्बरा बुक्स प्राइवेट लिमिटेड, झांसी
– कक्षा 11 के लिए – मेसर्स सिंघल एजेंसीज, लखनऊ

बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, अनधिकृत प्रकाशकों की किताबें, गाइड बुक या अन्य सामग्री मान्य नहीं होंगी। अगर कोई स्कूल छात्रों पर महंगी या अनधिकृत गाइड बुक थोपता पाया गया तो उस पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और जरूरत पड़ने पर मान्यता निलंबित या रद्द भी की जा सकती है।

बोर्ड ने 36 विषयों की 70 NCERT किताबें फरवरी 2026 की शुरुआत में ही बाजार में उपलब्ध करा दी हैं, ताकि छात्रों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिल सके 69704147

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *