पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम की बदौलत भाजपा को इस बार बड़ी जीत मिलने जा रही है : बी एल संतोष

0

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत  पार्टी पदाधिकारियों को बैठक में मतदान के दिन अपने बूथ पर उपस्थित रहकर भाजपा के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान करवाने की नसीहत दी।    गोरखपुर क्षेत्र स्तर की चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि देश में छह चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं।

गोरखपुर क्षेत्र के आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव सातवें अर्थात अंतिम चरण में है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम की बदौलत भाजपा को इस बार बड़ी जीत मिलने जा रही है। लिहाजा लगातार तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *