एलइडी०लाइट ग्रोध सेन्टर के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक स्तर में वृद्धि एवं एक नई पहचान मिली है तथा अन्य महिलाओं के लिए उदाहरण एवं प्रेरणा स्त्रोत बनी है।  – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

एलइडी०लाइट ग्रोध सेन्टर के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक स्तर में वृद्धि एवं एक नई पहचान मिली है तथा अन्य महिलाओं के लिए उदाहरण एवं प्रेरणा स्त्रोत बनी है। 

0

 

देहरादून दिनांक 29 मई 2022 (जि.सू.का), एलईडी लाइट ग्रोथ सेन्टर की सफलता की कहानी यह कहानी थानों न्याय पंचायत अन्तर्गत 26 स्वयं सहायता समूह 118 महिलाओं की है जो कि पहले घर तक सीमित एवं आजीविका हेतु कृषि आधारित कार्यों पर ही निर्भर रहा करती थी। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं उत्तराखड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा संचालित एलईडी लाइट सेन्टर से जुड़कर एलईडी आधारित तकनीकी प्रशिक्षण उपरांत बेहतर ढंग से अपनी आजीविका चला रही है। इस योजना के अन्तर्गत गरीब व बी०पी०एल परिवारों की महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह को जोड़ते हुए संस्था का निर्माण किया गया। स्वयं सहायता समूह में जुड़ने से पहले महिलाओं की पारिवारिक स्थिति स्थिर नही थी। अधिकतर महिलाओं के पति खेती एवं मजदूरी का कार्य किया करते है जिस हेतु परिवार का पालन-पोषण कर पाना मुशकिल हो रहा था। ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत तेंलगाना से सी०आर०पी० टीम द्वारा ग्राम पंचायत में प्रवेश किया गया और ग्राम पंचायत के लोगों को गोबलाइज करने के लिए आमसभा की गयी और योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। तत्पश्चात 26 स्वयं सहायता समूहों कमशः स्त्री शक्ति त्रिदेव, उमंग दुर्गा महिला एकता आदि सहायता समूह का गठन किया गया। 6 माह पश्चात सभी समूहों को जोड़कर उडान महिला ग्राम संगठन का निर्माण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed