खेल

भारत में हो रहे चेस ओलंपियाड को लेकर उत्सुक हैं रजनीकांत, ट्वीट कर कही यह बात

भारत में आज से चेस ओलंपियाड की शुरुआत हो रही है। चेस ओलंपियाड का 44वां संस्करण भारत के चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओलंपियाड का उद्घाटन करने वाले हैं। इन सब के बीच सरकार की ओर से इसको लेकर खूब तैयारियां भी की जा रही है। भारतीय फिल्म के सुपरस्टार रजनीकांत भी चेस ओलंपियाड को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी चेस खेलते हुए एक फोटो साझा की है और अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे यह इंडोर खेल सबसे ज्यादा पसंद है। सभी शतरंज के खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। आपको बता दें कि शतरंज ओलंपियाड चेन्नई से 50 किलोमीटर दूर मामल्लापुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक खेला जायेगा।

ससे पहले नरेंद्र मोदी के अलावा जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर भी में शामिल होंगे। पहली बार ओलंपियाड भारत में हो रहा है और इसमें रिकॉर्ड खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ओपन वर्ग में 188 और महिला वर्ग में 162 खिलाड़ी उतरेंगे। इसकी मशाल रिले पिछले 40 दिन में 75 शहरों में होती हुई यहां पहुंची है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कर कहा कि यह खास टूर्नामेंट है और हमारे लिये यह सम्मान की बात है कि इसका आयोजन भारत में हो रहा है और वह भी तमिलनाडु में जिसका शतरंज से सुनहरा नाता रहा है।’ टूर्नामेंट में भारत की तीन तीन टीमें ओपन और महिला वर्ग में उतरेंगे। महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद खेल नहीं रहे हैं लेकिन खिलाड़ियों के मेंटोर की भूमिका में होंगे।

 

भारत का प्रदर्शन

भारत ने पहली बार 1956 में मास्को में हुए चेस ओलंपियाड में हिस्सा लिया था। उस समय भारत 27 वां स्थान पर रहा था। 2020 में चेस ओलंपियाड में भारत रूस के साथ संयुक्त विजेता रहा था। उसे स्वर्ण पदक हासिल हुआ था। इससे पहले भारत ने 2021 और 2014 में दो कांस्य पदक जीत चुका है। इस बार के चेस ओलंपियाड में 188 देशों के 2000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। खुद भारत के 30 खिलाड़ी इस ओलंपियाड में शामिल होंगे। अब तक के इतिहास को देखें तो यह शतरंज ओलंपियाड में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button