जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्रह्माकुमारीज़ एवं आई.एम.ए. ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 140 यूनिट रक्त एकत्र – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्रह्माकुमारीज़ एवं आई.एम.ए. ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 140 यूनिट रक्त एकत्र

0

*उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल* एवं *माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री हरीश कुमार गोयल जी* के निर्देशानुसार आज दिनांक 23 अगस्त 2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून *श्रीमती सीमा डुँगराकोटी* की उपस्थिति में एक विशाल रक्तदान अभियान आयोजित किया गया।

 

यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून, समाजसेवा प्रभाग, *ब्रह्माकुमारीज़* तथा *आई.एम.ए. ब्लड बैंक ऑफ उत्तराखंड* के संयुक्त सहयोग से लगाया गया।

 

शिविर में स्थानीय जनता, एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं, आर्मी की *मद्रास इंजीनियर यूनिट के 70 जवानों* एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेरित 20 लोगों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने “रक्तदान – महादान” में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

इस अवसर पर सचिव महोदया ने रक्तदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किए और भविष्य में भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

 

सचिव महोदया ने कहा, “रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है बल्कि रक्तदाता को भी आत्मिक संतुष्टि और गर्व का अनुभव कराता है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है क्योंकि यह जीवनदान है। समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाकर उपलब्ध रक्त से अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।”

 

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे संकल्प लें कि जब भी मौका मिले, रक्तदान अवश्य करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।

 

सचिव महोदया ने समाजसेवा प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज़ एवं आई.एम.ए. को भविष्य में भी इसी प्रकार के विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु प्रेरित किया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा पूर्व में भी आई.एम.ए. ब्लड बैंक के साथ मिलकर रक्तदान अभियान आयोजित किए गए हैं।

 

सचिव महोदया एवं पैराविधिक कार्यकर्ता *श्री हरीश रांसवाल* द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को आगामी *राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 सितंबर 2026* के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, पम्पलेट वितरित किए गए तथा नशे के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई।

 

शिविर की मुख्य संयोजक *बी.के. सुशील भाई* और इंचार्ज *मंजू दीदी* ने बताया कि नारी शक्ति की प्रेरक ब्रह्माकुमारीज़ का यह प्रयास राजयोगिनी *बीके दादी प्रकाशमणि जी* के लिए श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का प्रयास है।

 

*शिविर में कुल लगभग 140 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिससे 140 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ।* इस शिविर में पैराविधिक कार्यकर्ता अंजना रंसवाल एवं मंजू रावत का विशेष योगदान रहा। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने सचिव महोदया का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *