आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक ने किया “आयुष सेतु पोर्टल” का शुभारंभ, आयुष विभाग ने डिजिटल युग में किया प्रवेश – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक ने किया “आयुष सेतु पोर्टल” का शुभारंभ, आयुष विभाग ने डिजिटल युग में किया प्रवेश

0

 

 

आज दिनांक *22/08/2026* को माननीय आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री *श्री मदन कौशिक जी* के कर-कमलों द्वारा *आयुष सेतु पोर्टल* का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम *निदेशालय आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं, देहरादून* के परिसर में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग *श्रीमती रंजना राजगुरु जी* उपस्थित रहीं।

 

इस अवसर पर निदेशक आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं देहरादून, निदेशक होम्योपैथिक सेवाएं देहरादून, राज्य औषधि अनुज्ञापन अधिकारी डॉ. मिथिलेश, डॉ. जे.एन. नौटियाल (अध्यक्ष, भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखण्ड) सहित शासन-प्रशासन के गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इस पोर्टल के शुभारंभ के साथ ही उत्तराखण्ड में आयुष विभाग ने *डिजिटल युग में पदार्पण* कर लिया है। *योग नीति 2025, आयुष नीति 2023 एवं वैलनेस नोटिस* के अंतर्गत विभिन्न प्रोत्साहन, प्रतिपूर्ति, अनुदान वितरण एवं पंजीकरण की सारी सुविधाएं इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होंगी।

 

*पोर्टल की प्रमुख सुविधाएं:*

1. पंजीकरण एवं प्रमाणीकरण की सुविधा

2. योग नीति के अंतर्गत प्रोत्साहन, प्रतिपूर्ति एवं अनुदान वितरण हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

3. वैलनेस सेंटरों के लिए स्टार रेटिंग की सुविधा

 

इच्छुक जन *www.ayushwellness.uk.gov.in* पर लॉगिन करके आयुष सेतु पोर्टल से जुड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *