सोशल मीडिया के जरिए नकली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का सरगना बिजनौर से गिरफ्तार* – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

सोशल मीडिया के जरिए नकली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का सरगना बिजनौर से गिरफ्तार*

0

 

प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के नाम पर नकली जीवनरक्षक दवाओं का निर्माण कर ऑनलाइन बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध *एसटीएफ उत्तराखण्ड* द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

*अभियोग का विवरण:*

उक्त संबंध में एसटीएफ द्वारा सीसीपीएस देहरादून में *मु0अ0सं0 29/26* के तहत धारा 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 111 BNS, धारा 63/65 कॉपीराइट अधिनियम, धारा 66C/66D IT Act एवं धारा 8/22 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के निर्देश पर टीम गठित कर इनपुट विकसित किए गए। एसटीएफ टीम ने पूर्व में इस गिरोह के दो सदस्यों *जतिन निवासी सम्भल* एवं *गौरव त्यागी निवासी देहरादून* को गिरफ्तार किया था।

 

इसी क्रम में विवेचना में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त:*

*विशद कुमार पुत्र श्री भीम सिंह, निवासी गली नं.-1, चांदपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश।*

गिरफ्तारी जनपद बिजनौर (उ.प्र.) से की गई।

 

*बरामदगी / पूर्व कार्रवाई:*

दिनांक 23-05-2026 को सिडकुल सिगड्डी, कोटद्वार स्थित *मैसर्स नैक्टर हर्ब्स एंड ड्रग्स* में अवैध रूप से नकली दवाओं के निर्माण की सूचना पर संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई थी। मौके से लगभग *03 किलोग्राम कम्प्रेस्ड टैबलेट* एवं टैबलेट निर्माण में प्रयुक्त *34 पंच उपकरण* बरामद हुए थे, जिसके बाद फैक्ट्री को नियमानुसार सीज किया गया था।

 

*एसटीएफ टीम:*

निरीक्षक सुधीर कुमार, निरीक्षक यादविंदर सिंह बजवा, उ0नि0 दीपक मेठाणी, उ0नि0 कमाल हसन, अ0उ0नि0 योगेन्द्र चौहान, कांस्टेबल रवि पंत, कांस्टेबल दीपक चन्दोला, कांस्टेबल प्रशान्त चौहान, कांस्टेबल दीपक नेगी।

 

*आमजन से अपील:*

एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि दवाएं केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर से ही खरीदें। नकली दवाओं, अवैध औषधि निर्माण अथवा बिना वैध लाइसेंस संचालित फैक्ट्री की जानकारी तत्काल एसटीएफ को दें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *