25 मई 2026 का राशिफल
🌤️ *दिनांक – 25 मई 2026*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
🌤️ *मास – अधिक ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – दशमी 26 मई प्रातः 05:10 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी 26 मई प्रातः 04:08 तक तत्पश्चात हस्त*
🌤️ *योग – वज्र 26 मई रात्रि 03:15 तक तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️*राहुकाल – सुबह 07:37 से सुबह 09:17 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 05:58*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:12*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- श्री गंगा दशहरा*
💥 *विशेष –
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *26 मई 2026 मंगलवार को प्रात: 05:10 से 27 मई, बुधवार को सुबह 06:21 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष – 27 मई 2026 बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें …. विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है…ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा*
🚩 *~ सनातन पंचाग ~* 🚩
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 25 मई
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2026
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा।
सलाह: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। मंदिर में पताका चढ़ाएं।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।
मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यद्यपि की लग्नेश, लग्न में बैठे हैं तो आपकी वाइटैलिटी और जो रोग प्रतिरोधक क्षमता है, इसमें बड़ी अच्छी स्थिति में हैं, फिर भी थोड़ा ध्यान रखिएगा। शत्रु उपद्रव संभव है, शत्रु शमन होगा। प्रेम का साथ होगा, संतान का साथ होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय होगा, सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- भावनाओं में बहके कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम संतान का साथ है, व्यापार भी अच्छा है, बस भावुकता पे काबू रखिएगा। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करिएगा, मतलब विद्यार्थियों के लिए, लेखकों के लिए शुभ समय। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, मतलब थोड़ा आप वीकनेस फील करेंगे, कोई रोग नहीं। प्रेम संतान बहुत अच्छा है, व्यापार भी आपका अच्छा है, बस गृह कलह के संकेत हैं, वो थोड़ा ध्यान रखिएगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसायिक सफलता का प्रबल योग बन रहा है। प्रेम की स्थिति बड़ी अच्छी है, संतान बहुत अच्छा है और व्यापार तो बहुत अच्छी स्थिति में है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- धनागमन होगा। मित्रों में, कुटुंबों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि- नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- मन चिंतित रहेगा। घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य मध्यम थोड़ा, लेकिन कोई परेशानी नहीं है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें
धनु राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मकर राशि- भाग्य साथ देगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
