हर जीवन मूल्यवान है” – दिल्ली HC, सोनम वांगचुक की छुट्टी पर 24 जुलाई तक फैसला टला – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

हर जीवन मूल्यवान है” – दिल्ली HC, सोनम वांगचुक की छुट्टी पर 24 जुलाई तक फैसला टला

0

दिल्ली, 20 जुलाई* – पर्यावरण कार्यकर्ता *सोनम वांगचुक* की सफ़दरजंग अस्पताल से छुट्टी को लेकर दाखिल याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई की।

 

*कोर्ट के मुख्य बिंदु:*

1. *टिप्पणी*: बेंच ने कहा _”हर जीवन मूल्यवान है”_ और वांगचुक की सेहत को प्राथमिकता दी

2. *फैसला*: छुट्टी कब होगी ये *मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट* के बाद ही तय होगा

3. *अंतरिम राहत नहीं*: कोर्ट ने अभी किसी अंतरिम आदेश से इनकार किया

4. *अगली तारीख*: सरकार को 3 दिन में स्टेटस रिपोर्ट देनी है। अगली सुनवाई *24 जुलाई* को

 

*क्या हुआ था:*

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने रविवार सुबह 4 बजे याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने रविवार को ही इसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।

 

वांगचुक लद्दाख के लिए संविधान की 6वीं अनुसूची लागू करने और पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता के बाद उन्हें सफ़दरजंग में भर्ती किया गया था।

 

अब 24 जुलाई तक उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *