सुष्मिता सेन और ललित मोदी की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं. सुष्मिता सेन के साथ तस्वीरें शेयर कर ललित मोदी ने कहा कि वे एक दिन शादी भी करेंगे. सुष्मिता सेन को ललित मोदी ने अपनी बेटर हाफ और पार्टनर इन क्राइम बताया. अफेयर की खबरें सामने आने के बाद ललित मोदी का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।  जब सेे  सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर में होने की खबर सामने आई है, सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशन की ही चर्चा हो रही है. अपने से 10 साल बड़े ललित मोदी संग सुष्मिता की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दोनों कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं. उनकी पुरानी तस्वीरें देखने से इसका पता चलता है. दोनों के अफेयर की खबरे सामने आने के बाद ललित मोदी का एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है. ललित मोदी का ये ट्वीट 9 साल पुराना है. बात 2013 की है जब ललित मोदी ने ट्विटर पर सुष्मिता सेन को टैग करते हुए लिखा था- ओके मैं कमिट करता हूं. आप बहुत बहुत दयालु हैं. हालांकि वादे तोड़ने के लिए ही होते हैं. कमिटमेंट्स पूरे किए जाते हैं. चीयर्स लव, Here is to 47. एक्ट्रेस ने स्लाइलिंग इमोजी के साथ जवाब में लिखा- 😉 gotcha 47!! इसके बाद ललित मोदी ने लिखा- मेरे एसएमएस का रिप्लाई करो ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *