सहारनपुर 5 मई 2023  : बेहट क्षेत्र के गांव पिठौरी में मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर धारदार हथियारों, सरियों और लाठी-डंडों से हमला करने व पथराव करने का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पिठौरी में जुल्फान और साजिद के बीच मकान का छज्जा निकालने को लेकर कहासुनी हुई। साजिद का आरोप था कि जुल्फान अवैध रूप से छज्जा निकाल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे उठ गए। जिसमें साजिद पुत्र यासीन, नाजिम पुत्री यासीन, शोयब पुत्र नाजिम, शहजाद पुत्र यासीन, वाजिद पुत्र यासीन, शाकिब पुत्र नाजिम, वहीदन पत्नी यासीन, जबकि दूसरे पक्ष से कुर्बान पुत्र हसन उर्फ बानू, अफजल पुत्र कुर्बान व शाकिर पुत्र यूनुस घायल हुए है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से वहीदन, अफजल व नाजिम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी एक पक्ष की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *