नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में CM योगी का तीखा हमला- ‘जो गाय खाते हैं, क्या वे सूअर का दूध पीते हैं?
गौरखपुर मे नारी शक्ति समेलन के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े सवाल किये:
. *गौमाता पर सवाल:* “दुनिया में कोई गाय को माने या न माने, दूध गाय का ही पीता है। जो लोग गाय खाते हैं, क्या वे सूअर का दूध पीते हैं? बच्चा मां का ही दूध पीएगा। गाय समुद्र मंथन से निकला रत्न है, दैवीय उपहार है।”
2. *नारी शक्ति की परंपरा:* भारत में मातृशक्ति सदैव प्रतिष्ठित रही। राम को कौशल्यानंदन, कृष्ण को यशोदानंदन, भीष्म को गांगेय, अर्जुन को कौंतेय कहा गया। मथुरा-वृंदावन में ‘राधे-राधे’, काशी में ‘नमः पार्वती पतये’ का उद्घोष होता है।
*राजनीतिक संदर्भ:*
– *गौमाता मुद्दा गरमाया:* शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के गोहत्या विरोध और यात्रा के बाद CM योगी ने बंगाल में ‘गौमाता को कटने नहीं देंगे’ का नारा दिया। अब यूपी में भी आक्रामक रुख।
– *विपक्ष पर तंज:* शंकराचार्य का समर्थन करने वाले दल अब गोहत्या मुद्दे पर चुप हैं, जबकि CM योगी हिंदुत्व और गौमाता को सियासी मैदान में ला रहे हैं।
*बंगाल चुनाव का जिक्र:*
CM ने कहा- “हावड़ा में TMC प्रत्याशी मंच नहीं लगाने दे रहा था। 45 डिग्री तापमान में हजारों महिलाएं आईं और भाजपा का समर्थन किया। बंगाल की आधी आबादी ने परिवर्तन का संकल्प लिया है।”
*महिला उत्थान का दावा:*
– 1947-2017 तक यूपी पुलिस में 10 हजार महिलाएं, 2017 के बाद 44-45 हजार भर्तियां। अब 20% महिला भर्ती अनिवार्य।
– 9 लाख सरकारी नौकरियों में पौने दो लाख महिलाएं।
– 21 हजार स्टार्टअप में आधी भागीदारी महिलाओं की।
– बोले: “2017 से पहले सपा राज में बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, अब बेरोक-टोक जाती हैं।”
