उत्तर प्रदेश

भाजपा दस साल का हिसाब नहीं देना चाहती है और 2047 तक की बात कर रही है : सचिन पायलट

भाजपा सरकार ऐसी नीतियां बनाती है, जिससे चंद गिने चुने लोगों को फायदा हो रहा है

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में  हुई जनसभा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अग्निवीर योजना पर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि यह चुनाव देश की तकदीर तय करेगा। आमजन को खुद सोचना होगा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने अपना कौन सा वादा पूरा किया है। बोले, 70 सालों में पहली बार आज पढ़ा-लिखा युवा सबसे ज्यादा बेरोजगार है, महंगाई अपने चरम पर है।भाजपा सरकार ने कहा था हर साल 2 करोड़ रोजगार देगी, कालाधन लाकर 15-15 लाख दिए जाएंगे। किसानों से एमएसपी का वादा भी किया और कोई भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा दस साल का हिसाब नहीं देना चाहती है और 2047 तक की बात कर रही है। अपनी हर नकामी को छुपाने के लिए नेहरू और मनमोहन सिंह का नाम लेती है।

भाजपा सरकार ऐसी नीतियां बनाती है, जिससे चंद गिने चुने लोगों को फायदा हो रहा है। इलेक्टोरल बॉन्ड ने बता दिया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत कहने वाली भाजपा सरकार चंदा दो ठेका लो पर उतर आई है। पायलट अपने 15 मिनट के भाषण में विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमलावर रहे। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को वोट देने की अपील करते हुए राजस्थानी अंदाज में ‘राम राम सा’ कहकर अपनी बात समाप्त की।स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस का 140 साल का इतिहास है। उसके नेतृत्व में देश को आजादी मिली और कई सारे ऐसे संस्थान मिले जो देश की रीढ़ हैं। कांग्रेस को 1984 के आम चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें मिली, लेकिन कभी भी नेतृत्व ने विपक्ष मुक्त भारत की बात नहीं कही। बोले, अब भाजपा सरकार ने देश के संस्थानों को खोखला कर दिया है। इसका जवाब जनता को देना ही होगी।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार देश की सरकारी एजेंसियों का दुरुउपयोग कर रही है। भाजपा को हार का डर सता रहा है। इससे वह चुने गए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने में लगी है, लेकिन देश की जनता यह सब समझ रही है। कहा, प्रतिशोध से काम लेने वाली भाजपा सरकार लोगों को धर्म जाति के नाम पर लड़ाना चाहती है। जबकि कांग्रेस मिलजुल कर रहने की बात करती है।पायलट ने कहा भाजपा सरकार से उसके काम का हिसाब नहीं लिया जा सकता है। सवाल पूछो तो वह जवाब नहीं देते और संसद में वह बोलने नहीं देते हैं। एक दिन में 147 सांसदों को निलंबित कर दिया और कानून पास कर दिया। ऐसा देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने कहा कि जाति, धर्म, बिरादरी, लिंग से परे हटकर 140 साल पुरानी पार्टी को वोट दें। 19 अप्रैल के हाथ के बटन पर वोट देकर प्रकाश जोशी को दिल्ली भेजें। पायलट ने कहा कि वह प्रकाश जोशी को लंबे समय से जानते हैं, वह पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं।

हल्द्वानी के रामलीली मैदान में जनसभा के दौरान नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने हल्द्वानी के लोगों से कहा कि वह प्रकाश को इस बार दिल्ली जरूर भेजें। जिससे उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।बुधवार को हल्द्वानी रामलीला मैदान में अपने भाषण के दौरान सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का नाम नौ बार लिया। कहा कि वह लंबे समय से जनता के बीच में काम कर रहे हैं। ऐसे में जनता अपने वोट को जाया न करें और पायलट ने बिना नाम लिए नैनीताल के वर्तमान सांसद अजय भट्ट पर भी तंज कसा।

कहा कि वादा करते हैं कि यदि जनता प्रकाश जोशी को जिताकर संसद तक पहुंचाएंगी, तो वह वर्तमान सांसद से कहीं ज्यादा मेहनत, ईमानदारी और प्रखरता से उनकी बातों को दिल्ली में रखेंगे।सचिन पायलट ने प्रकाश जोशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए जूझकर काम करने वाले व्यक्ति हैं। नैनीताल लोकसभा सीट से प्रत्याशी चुने गए प्रकाश जोशी सोनिया गांधी, मल्लिकाअर्जुन खड़गे व राहुल गांधी की पसंद है। मैं आपसे वादा करता हूं कि आप ने प्रकाश जोशी को विजयी बनाया तो आप के मुद्दे परेशानियों को पूरे दमखम के साथ हल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button