देहरादून 11 अप्रैल 2023 : देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट की .मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी एकत्र की. वहीं बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकेबंदी भी की गई है. पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. हालांकि अभीतक पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है.फव्वारा चौक के पास विनोद कुमार अग्रवाल का घर है. मंगवालर 11 अप्रैल दोपहर को उनके घर में चार बदमाश घुसे, जिन्होंने हथियारों के बल पर घर में लूटपाट की और फिर फरार हो गए. बदमाश करीब 15 मिनट तक घर में रहे. विनोद कुमार अग्रवाल ने पुलिस को जो बताया कि उसके मुताबिक घर पर निचले फ्लोर में माता पिता और बेटी मौजूद थी. चारों बदमाशों ने दरवाजा बंद कर हथियार के बल पर महिलाओं की पहनी हुई ज्वेलरी लूटी और जिसकी कीमत करीब 2.50 इसके अलावा बदमाशों ने 10 से 12 हजार रुपए का कैश भी लूटा है. इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जल्द ही आरोपीयों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *