“देहरादून में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त” – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

“देहरादून में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त”

0

देहरादून में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की है। टीम ने आज गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया और 15 घरेलू सिलेंडर जब्त किए। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के के मिश्रा कन्ट्रोलरूम से गैस वितरण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

क्यूआरटी टीम ने अब तक 415 औचक निरीक्षण किए हैं और 5 मुकदमें दर्ज किए हैं। जिला प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी पर 3 लोगों को जेल भेजा है और 150 घरेलू, 139 व्यवसायिक सिलेंडर जब्त किए हैं।

उपभोक्ताओं को होमडिलिवरी के माध्यम से ओटीपी आधार पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने शिकायत दर्ज करने के लिए 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 जारी किए हैं।

आज जिले में लगभग 19138 घरेलू और 201 व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर में 94 हजार के लगभग बैकलॉग है। एलपीजी का घरेलू 42848 और व्यवसायिक का 1658 स्टॉक उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *