देश

दिल्ली में 16 साल की लड़की की बेरहमी से की हत्या , आरोपी फरार

साक्षी और साहिल रिलेशनशिप में थे। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था

नई दिल्ली 29 मई 2023  : दिल्ली के शाहबाद जेजे कॉलोनी में एक 16 साल की लड़की की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने लड़की पर चाकू और पत्थऱ से करीब 40 वार किए। लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी जबकि आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है।सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने चाकू और पत्थर से करीब 40 बार बच्ची पर वार किया। आरोपी ने वारदात को इतनी बेहरमी से अंजाम दिया कि एक बार चाकू लड़की के शरीर में फंस जाती है। इसके बाद आरोपी पास में पड़ा पत्थर उठाता है और फिर उससे लड़की पर वार करना शुरू कर देता है। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान आसपास कुछ लोग थे लेकिन किसी ने लड़की की चीख-पुकार नहीं सुनी और मर्डर होता देखते रहे। साथ ही आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी वे वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गया। उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है। साथ ही उसे गिरफ्तार करने का भी प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साक्षी और साहिल रिलेशनशिप में थे। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर आरोपी साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी। आउटर नॉर्थ एडिशनल डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि आरोपी (साहिल) की उम्र 20 साल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं। हमारी जांच चल रही है। उसके माता-पिता इस मामले में सहयोग कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।दिल्ली की पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने कहा, “कल शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया था। एक टीम का गठन किया गया है और जांच चल रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे। शाहबाद की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी वारदात को जघन्य बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

स्वाति मालीवाल ने ये भी कहा कि एक 16 साल की लड़की को 40-50 बार चाकू मारा गया और फिर पत्थर से कई बार वार किया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह सब सीसीटीवी में कैद हो गया है। कई लोगों ने इसे देखा लेकिन ध्यान नहीं दिया। दिल्ली महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद असुरक्षित हो गई है। मैं केंद्र सरकार से केंद्रीय एचएम, दिल्ली एलजी, डीसीडब्ल्यू प्रमुख और दिल्ली सीएम के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की अपील करती हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button