जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 15 जुलाई 2026*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – आषाढ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा सुबह 11:50 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – पुष्य रात्रि 09:46 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
🌤️ *योग – हर्षण सुबह 08:04 तक तत्पश्चात वज्र*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:06*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:22*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- चंद्र-दर्शन (रात्रि 07:16 से रात्रि 08:15 तक)*
💥*विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई 2026 बुधवार से शुरू होगी, जो आषाढ शुक्ल पक्ष की नवमी तक रहेंगी । नवरात्रि के इन 9 दिनों में देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में देवी को विभिन्न प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस उपाय से साधक (उपाय करने वाला) की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। जानिए किस तिथि पर देवी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए-*
➡ *ये हैं गुप्त नवरात्रि के अचूक उपाय*
1⃣ *प्रतिपदा तिथि को माता को घी का भोग लगाएं। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं एवं शरीर निरोगी होता है।*
2⃣ *द्वितीया तिथि को माता को शक्कर का भोग लगाएं। इससे उम्र लंबी होती है।*
3⃣ *तृतीया तिथि को माता को दूध का भोग लगाएं। इससे सभी प्रकार के दुःखों से मुक्ति मिलती है।*
4⃣ *चतुर्थी तिथि को माता को मालपुआ का भोग लगाएं। इससे समस्याओं का अंत होता है।*
5⃣ *पंचमी तिथि को माता को केले का भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।*
6⃣ *षष्ठी तिथि को माता को शहद का भोग लगाएं। इससे धन लाभ होने के योग बनते हैं ।*
7⃣ *सप्तमी तिथि को माता को गुड़ का भोग लगाएं। इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।*
8⃣ *अष्टमी तिथि को माता को नारियल का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-समुद्वि आती है*
9⃣ *नवमी तिथि को माता को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं। इससे वैभव व यश मिलता है।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *कर्क-संक्रांति* 🌷
➡ *16 जुलाई 2026 गुरुवार को संक्रांति (पुण्यकाल : दोपहर 12:33 से सूर्यास्त तक)*
🙏🏻 *इसमें किया गया जप, ध्यान, दान व पुण्यकर्म अक्षय होता है ।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
➡️ *16 जुलाई 2026 गुरुवार को मध्यरात्रि 01:22 से 17 जुलाई रात्रि 10:46 तक व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 15 जुलाई
दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2028
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी।
परिवार: दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
शिक्षा: लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा।
मेष – पॉजिटिव- आज सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज पर बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं। कई काम आपके पक्ष में आसानी से पूरे होते जाएंगे। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर अच्छी तरह विचार जरूर करें। सोच-समझकर आगे बढ़ने से सही फैसला ले पाएंगे। नेगेटिव- लापरवाही के कारण रुपए-पैसे से जुड़ा नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। घर के अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। उनके सहयोग और आशीर्वाद से घर की व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी।
करियर- बिजनेस की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बिजनेस में तरक्की के मौके दे सकते हैं। कोई फैसला लेने में परेशानी हो, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल और प्रेम बना रहेगा। शादी के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है। खानपान का ध्यान रखें और इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7
–
वृष – पॉजिटिव- आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और खुद को ऊर्जावान बनाए रखें। इससे समस्याओं का समाधान जल्दी मिल सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आराम और मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। दोस्तों से मिलने का मौका भी मिल सकता है। नेगेटिव- आर्थिक परेशानी आने पर शांत रहकर उसका समाधान निकालने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं। समय के हिसाब से अपने व्यवहार और काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है।
करियर- बिजनेस का टारगेट पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। युवा अपने करियर से जुड़ी नई जानकारियां हासिल करेंगे, जिससे अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। लव- घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। युवा विपरीत लिंग के लोगों से व्यवहार करते समय अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- कोई काम पूरा न होने से निराशा और तनाव बढ़ सकता है। अपनी सोच सकारात्मक रखें और खुद को व्यस्त बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
–
मिथुन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात होगी। मनोरंजन में भी समय बीतेगा। आप चिंताओं को छोड़कर हल्के मूड में रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और आगे की योजना पर ध्यान देंगे। नेगेटिव- व्यावहारिक बने रहना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा आदर्शवादी सोच आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। मन कुछ परेशान रह सकता है। संतान का पढ़ाई पर ध्यान न देना भी आपकी चिंता बढ़ा सकता है। गुस्से के बजाय समझदारी से बात करें।
करियर- बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में सकारात्मक नतीजे मिलने के योग हैं। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें। लव- परिवार का माहौल व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। बाहरी लोगों को अपने वैवाहिक जीवन में दखल न देने दें। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन और योग के लिए समय निकालें। सकारात्मक लोगों के साथ रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
–
कर्क – पॉजिटिव- किसी पॉलिसी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। प्रभावशाली और प्रतिभावान लोगों के संपर्क में आने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आगे बढ़ने के अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। युवाओं को नौकरी से जुड़े इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। पूरी तैयारी के साथ जाएं। नेगेटिव- पारिवारिक मामले को लेकर भाई-बहनों में कहासुनी हो सकती है। घर के अनुभवी सदस्यों की मदद से संबंधों को बिगड़ने से बचाएं। लेनदेन के मामलों में बहुत सावधानी रखें। लापरवाही करने पर धोखा हो सकता है।
करियर- बिजनेस में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो योजना बनाकर आगे बढ़ें। अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को परिवार और काम के बीच तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है। रुपए-पैसे के लेनदेन में ज्यादा सावधानी रखें। लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। इससे संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में अपनी बात कहने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों से आत्मविश्वास कम हो सकता है। इसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए नई संभावनाएं बना रही है। मुश्किल लगने वाला कोई काम अचानक पूरा हो सकता है। इससे मन में खुशी और उत्साह रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- महत्वपूर्ण सामान और दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आपसी संबंधों में शक या मनमुटाव न बढ़ने दें। बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें।
करियर- बिजनेस से जुड़ा कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने की कोशिश करें। परिस्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के साथ काम करने वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। लव- मुश्किल परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। आपके तनाव और गुस्से का असर परिवार पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में दूरी आने की आशंका है। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या गले में परेशानी हो सकती है। मौसम के हिसाब से दिनचर्या रखें और ठंडी चीजों से बचें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- किसी दोस्त की मदद से निजी काम पूरा हो सकता है। घर और बाहर दोनों जगह आपका सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थी और युवा पढ़ाई के साथ दूसरे क्षेत्रों की जानकारी हासिल करने में भी रुचि लेंगे। व्यस्तता के बावजूद अपने निजी कामों के लिए समय निकाल पाएंगे। नेगेटिव- ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कोशिश करनी होगी। कोई बुरी खबर मिलने से तनाव और निराशा बढ़ सकती है। अपना मनोबल कमजोर न होने दें। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
करियर- कार्यक्षेत्र में फिलहाल मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। किसी तरह का जोखिम न लें और नया काम शुरू करने से बचें। दिन की शुरुआत में भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। लव- परिवार से जुड़ी समस्या का समाधान सभी सदस्यों के साथ बैठकर निकालें। इससे जल्दी सफलता मिलेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य- मौसम के कारण खांसी, जुकाम और बदन दर्द हो सकता है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
तुला – पॉजिटिव- आज नए लोगों से संपर्क बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा। इसका भविष्य में फायदा हो सकता है। खास लोगों से बातचीत के दौरान उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। पारिवारिक और सामाजिक काम योजना बनाकर करने से सफलता मिलेगी। नेगेटिव- भाइयों के साथ तालमेल बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। छोटी नकारात्मक बातों को ज्यादा महत्व न दें। लापरवाही और देरी के कारण कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। इनकम के साथ खर्च भी ज्यादा रहेगा। बजट बनाकर चलें।
करियर- बिजनेस बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम करने का समय अच्छा है। मार्केटिंग और लोगों से संपर्क बढ़ाने पर ध्यान दें। मौजूदा कामों की छोटी-छोटी बातों की भी अच्छी तरह जांच करें। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। लव- घर और बिजनेस के बीच तालमेल बनाने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- काम ज्यादा होने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। मनपसंद गतिविधियों में कुछ समय बिताने से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन अच्छा बीतेगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी और बेचैनी से राहत मिल सकती है। आप दोबारा अपनी ऊर्जा जुटाकर काम पर ध्यान दे पाएंगे। समय का सही इस्तेमाल करेंगे, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। नेगेटिव- नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है, इसलिए हिसाब-किताब के काम सावधानी से करें। बिना वजह किसी से न उलझें। समस्या आने पर उसकी असली वजह समझने की कोशिश करें।
करियर- बिजनेस की गतिविधियां सामान्य रहेंगी। महत्वपूर्ण फैसला लेते समय स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस में मुनाफा होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव से राहत नहीं मिलेगी। लव- परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- काम का दबाव और तनाव बढ़ने से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। आराम करें और जरूरत होने पर नियमित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
धनु – पॉजिटिव- आज घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। आप उन्हें अच्छी तरह पूरा कर लेंगे। परिवार के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं भी बन सकती हैं। नेगेटिव- कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। परिस्थितियों को शांत मन से संभालने की कोशिश करें। नकारात्मक सोच वाले दोस्तों की सलाह पर तुरंत भरोसा न करें। अपनी योग्यता और समझ पर विश्वास रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में बेहतर व्यवस्था और काम करने का सही तरीका बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। निजी कामों के कारण बिजनेस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोग पब्लिक डीलिंग से जुड़े काम सावधानी से करें। लव- घर का माहौल सुकून भरा रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और नजदीकी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। काम के साथ आराम और सेहत पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी बातचीत की कला और काम करने की क्षमता से मुश्किल काम भी पूरा कर लेंगे। रुका हुआ पेमेंट लेने पर पूरा ध्यान दें। इससे आर्थिक फायदा हो सकता है। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और अहंकार से बचें। अपने स्वभाव में सरलता बनाए रखें। दोस्तों से मिलते समय मान-मर्यादा का ध्यान रखें। आपकी किसी गलत बात के कारण कुछ लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं।
करियर- कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। घबराने के बजाय परिस्थितियों को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ सकती है। कर्मचारियों और साथ काम करने वालों से संबंध खराब न होने दें। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। लव- घरेलू जीवन में एक के बाद एक परेशानी आ सकती है। स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी आपको ही निभानी होगी। प्रेम संबंधों में निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण सावधानी रखने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ – पॉजिटिव- कोई पेमेंट अटका हुआ है, तो आज उसे मांगने का सही समय है। भावुक होने के बजाय व्यावहारिक तरीके से काम पूरे करें। इससे सही फैसला लेने में आसानी होगी। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। नेगेटिव- समय के हिसाब से अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। बेकार के विवादों में न उलझें। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर- बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। बिजनेस से जुड़ी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑफिस की फाइलें और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। लव- परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर तनाव और परेशानी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- गैस और वात के कारण जोड़ों या घुटनों में दर्द बढ़ सकता है। योग और व्यायाम नियमित रूप से करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
मीन – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। घर के बड़े लोगों की सलाह और अनुभव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। उनकी बातों से जीवन के सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ सकती है। नेगेटिव- फिलहाल कहीं भी निवेश करने से बचें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। दूसरे कामों में व्यस्त रहने के साथ बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। संबंधों में प्रेम बनाए रखने के लिए छोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
करियर- बिजनेस की मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। पार्टनरशिप के काम में पुराने विवाद दोबारा न उठाएं। इस समय उधार देना या लेना नुकसानदायक हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। लव- परिवार के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। समझदारी और सावधानी से काम लेंगे, तो संबंध पहले से ज्यादा मजबूत हो सकते हैं। स्वास्थ्य- कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पौष्टिक और प्राकृतिक चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
