हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गये.हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई फैक्ट्रियों की छतें उड़ गईं. पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया और कई लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला. मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।पुलिस ने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गये. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर घटना पर दुख जताया और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य कराने और परिजनों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिये हैं. हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि राहत कार्य में तेजी लाई गई है. घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *