पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों को बचाने के लिए दिलाराम चौक से सेंट्रियो मॉल तक निकाली पद यात्रा !!! – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों को बचाने के लिए दिलाराम चौक से सेंट्रियो मॉल तक निकाली पद यात्रा !!!

0

देहरादून :  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में   पर्यावरण प्रेमियों ने पदयात्रा निकालकर पेड़ों को बचाने के लिए हुंकार भरी। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी पदयात्रा में भारी भीड़ ने पर्यावरण को बचाने के लिए नारेबाजी की।

दून सिटीजन फोरम व धाद के साथ विभिन्न संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों की ओर से पेड़ों को बचाने के आह्वान पर रविवार को सुबह छह बजे दिलाराम चौक पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हुई। पर्यावरण संगठन की पदाधिकारी इरा चौहान व हिमांशु अरोड़ा ने कहा कि दून का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं, लेकिन विकास के नाम पर सरकार जंगलों को उजाड़ने पर उतारू है। कभी सड़कों के नाम पर तो कभी विभिन्न परियोजनाओं के नाम पर पेड़ों को काटा जा रहा है। खलंगा के पेड़ों को भी इसी आधार पर काटने का प्रयास किया जा रहा था।

हम सब जागरूक नहीं हुए तो आने वाले दिनों में दून की हरियाली नष्ट हो जाएगी। इस मौके पर पर्यावरण से जुड़े गीतों के गायन से लोगों में उत्साह बढ़ता चला गया। इस दौरान डॉ. रवि चोपड़ा, विजय भट्ट, जगमोहन महेंदीरत्ता, अनूप नौटियाल, रूसि सिंह राय, ऋतु छेत्री, जय सिंह, तन्मय ममगाईं आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed