स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी एवं सरकारी क्षेत्र में ऐसा विकास होगा कि दुनियाभर से लोग यहां इलाज कराने आएंगे : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी एवं सरकारी क्षेत्र में ऐसा विकास होगा कि दुनियाभर से लोग यहां इलाज कराने आएंगे : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

0

14 जुलाई 2023 देहरादून  : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि उत्तराखंड में हेल्थ सेक्टर में जबरदस्त संभावनाएं हैं। प्रदेश आस्था का क्षेत्र है, पुण्य की भूमि है। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी एवं सरकारी क्षेत्र में ऐसा विकास होगा कि दुनियाभर से लोग यहां इलाज कराने आएंगे।

इससे यहां की इकोनॉमी में बूम आएगा। मेडिकल टूरिज्म से यह संभव होगा, प्रदेश सरकार की पूरी मदद केंद्र करेगा। गुरुवार देर शाम दून मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी बघेल, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रदेश की पहली कैथलैब, 30 बेड के आईसीयू, डिजिटल मैमोग्राफी, डिजिटल एक्सरे का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने राज्य में विकास किया है और विश्वास बनाया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र शोधार्थी भी अब आईसीएमआर या एम्स की लैब का प्रयोग कर सकेंगे। अभी तक मेडिकल कॉलेजों के शोधार्थी ही प्रयोग कर पाते थे। इससे स्टार्टअप, एमएसएमई उद्योगों में लैब का प्रयोग होगा। वहीं युवा शोधार्थियों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं मेडिकल में शोध कर वैज्ञानिक या डॉक्टर किसी भी कंपनी से अपना टाइअप कर सकेंगे। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को सरकार ने यह छूट दे दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया की अपेक्षा भारत की तरफ बनी हुई है। पहले वैक्सीन आने में पांच से दस साल में आती थी, लेकिन अब तत्काल वैक्सीन बनाई गई। कोविडकाल में दुनिया के हेल्थ मिनिस्टर कहते थे कि लॉकडाउन में झिझक हो रही है। उन्हें कहा कि हमारा और आपका कल्चर अलग है। हमने अपनी संस्कृति के आधार पर ताली और थाली बजाई। डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स सेवाभार से जुटे रहे। बच्चों से दूर रहें। क्योंकि वह इसे अपनी सेवा और जनता उन्हें देवदूत मानती है।

मांडविया ने कहा कि दुनिया से अब हमें अपाइंटमेंट की जरूरत नहीं, दुनिया हमारा अपाइंटमेंट मांग रही है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बिल गेट्स ने भी बेस्ट कोविड मैनेजमेंट एवं वेक्सीनेशन को सरहा। 2047 में देश का विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री ने चारधाम यात्रा में इंतजामों की तुलना अमरनाथ यात्रा की तरह व्यवस्था से की। उन्होंने सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री को इसके लिए बधाई दी। कहा कि स्वास्थ्य के लिए धन सिंह को दिल्ली और दून के बीच ही सीएम रखते हैं। विकास जहां दिखाई देता है, केंद्र वहीं बजट देता है। देश के विकास में उत्तराखंड अहम योगदान दे रहा है। पहले 100 करोड़ की जनता के लिए एक एम्स था, अब एक करोड की जनता पर एक। देश की 12 करोड जनता आयुष्मान से इलाज करा रही है। गरीब को अब साहूकार के यहां अपने गहने गिरवी नहीं रखने पड़ते। अमीर गरीब का एक साथ इलाज हो रहा है।

दून अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल की बीमारी में कई बार बड़ी बीमारी बताकर मरीजों को परेशान किया जाता था। अब सरकारी में कैथलैब शुरू होने से गरीब का इलाज आसानी से हो जाएगा। स्वस्थ्य शरीर मुख्य ध्येय है। स्वास्थ्य समेत मूलभूत जरूरतों को सशक्त बनाने के प्रयास में लगे हैं। पीएम मोदी के मोदी के निर्देशन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। पहले जेवर, मकान गिरवी रख गरीब इलाज कराता था, अब बीमार होने पर आयुष्मान से निशुल्क उपचार मिलता है। 50 लाख के कार्ड बन गए हैं। 2024 तक टीबी और 2025 नशा मुक्त प्रदेश बनाएंगे।

प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने बताया कि मेडिकल कार्डियक और एनआईसीयू के 10 -10 बेड के शुरू किए गए हैं. कैथ लैब में एंजियोग्राफी से धमनियों के ब्लॉकेज का पता, एंजियोप्लास्टी से ब्लॉकेज को स्टेंट से खोलेंगे, बच्चों के दिलों के छेद का इलाज, दिल में सिकुड़न का इलाज, बुजुर्ग मरीजों में पेसमेकर लगाना, गुर्दे की नस की स्टेंटिंग, पैर की धमनी की स्टेंटिग, अनियमित हृदय गति का इलाज भी होगा। डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन और डिजिटल मैमोग्राफी मशीन भी शुरू हो गई है। इनसे कैंसर और छोटी से छोटी बीमारियों का तत्काल पता लगाया जा सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि सात क्रिटिकल केयर यूनिट केंद्र ने दी है। 500 करोड चारधाम में दिए हैं। पिथौरागढ़, यूएस नगर के मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है। हरिद्वार मेडिकल में अगले साल से कक्षाएं शुरू हो जाएगी। केंद्र ने कोई कंजूसी नहीं की है, चार नर्सिंग कॉलेज उन्हें दिए हैं।

कॉर्डियोलॉजिस्ट डा. अमर उपाध्याय की टीम ने लाइव एंजीयोप्लास्टी की। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि आयुष्मान में सभी प्रोसिजर मुफ्त होंगे। वहीं, नॉन आयुष्मान के लिए पैकेज तय किए जा रहे हैं, न्यून दरों पर इलाज होगा। आयुष्मान में निर्धारित पैकेज में ही कराने का प्रयास है। उधर, तीस बेड का आईसीयू चलने से गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी। मैमोग्राफी से कैंसर आसानी से पता चलेगा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष डा. आरके जैन, विधायक खजानदास, सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, निदेशक डा. आशुतोष सयाना, डीजी हेल्थ डा. विनीता शाह, बृजभूषण गैरोला, एमएस डा. युसुफ रिजवी, डीएमएस डा. धनंजय डोभाल, डा. चित्रा जोशी, डा. संजय गौड, डा. अनिल जोशी, डा. एएन सिन्हा, डा. अशोक कुमार, डा. हेमा सक्सेना, डा. दौलत सिंह, डा. अतुल कुमार सिंह, डा. दीपक जुयाल, डा. राजदीप बिंद्रा, आईएमए अध्यक्ष डा. संजय उप्रेती, डा. अंकित पराशर, डा. प्रीति शर्मा, डा. अरुण पांडेय, डा. प्रदीप शर्मा, डा. हितेंद्र सिंह, संचालक डा. एनएस बिष्ट, डा. ऋचा सिन्हा, एओ दीपक राणा, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, विनोद नैनवाल, दिनेश रावत, जसवंत रावत, निधि काला, रोहित वर्मा, गौरव चौहान, रूचि, कुसुम, प्रतिभा, महादेव, लोकेश सोंधी, मुकेश, एनएस सतीश धस्माना, एएनएस दीपशिखा और सरिता सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विशाल गुप्ता, कमली भट्ट, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed