‘बड़े भाग मानुष तन पावा’, इस शख्स ने फनी अंदाज में सुनाया भारतीय नेताओं का हाल – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

‘बड़े भाग मानुष तन पावा’, इस शख्स ने फनी अंदाज में सुनाया भारतीय नेताओं का हाल

0

सोशल मीडिया भी गजब चीज है। यहां कई बार कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जिसे कोई शख्स हजारों लाखों लोगों की मौजूदगी में बोलता है। लेकिन कभी कभी कुछ ऐसा भी वायरल हो जाता है जो सिर्फ अपने लिए ही बोलता है। लेकिन हाल ही में एक शख्स का ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने एक सांस में नेताओं की स्थिति बता दी। उसने दोहे पढ़कर इसे समझाया है।

दरअसल, यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को sagarcasm नामक यूजर ने अपने हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक यात्री बस के पास खड़ा हुआ है। उसके आसपास कई अन्य लोग भी मौजूद हैं। इसी दौरान वह एक पत्रकार के माइक पर अपनी बोलने की भड़ास देश के नेताओं के ऊपर निकालता है।

यह शख्स बताता है कि देश के नेताओं को क्या आता है और क्या नहीं आता है और वह एक सांस में इतना बोल जाता है कि उसकी बात को कोई समझ भी नहीं पाता है। उसका आरोप है कि, ‘बड़े भाग मानुष तन पावा, सुर दुर्लभ सब ग्रंथन्हि गावा।’ इसका मतलब नेताओं को नहीं पता है और वे नेता बनने चले आए हैं। उसका कहना है कि व्याभिचार, कदाचार और भ्रष्टाचार कैसे कम होगा, यह इन लोगों को नहीं मालूम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed