मुंबई: मास्क पहन घुसे बदमाशों ने SBI में की लूटपाट, 1 कर्मचारी की हत्या; सर्विलांस कैमरे में कैद हुई वारदात

0

महाराष्ट्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक शाखा में लूटपाट की गई है। लूटपाट की इस वारदात के दौरान एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लूटपाट के आरोपी बैंक में मास्क लगाकर घुसे थे। यह पूरी घटना सर्विलांस कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने बताया है कि मुंबई स्थित SBI की एक ब्रांच में लूटपाट के दौरान एक कर्मचारी को गोली मार दी गई। बैंक के दहिसर शाखा के जिस कर्मचारी को गोली मारी गई है वो एक आउटसोर्स्ड कर्मचारी थे। दो बदमाश बैंक में लूटपाट के इरादे से घुसे थे और इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से बच निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *