मयकोटी में छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ,  – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

मयकोटी में छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, 

 

रुद्रप्रयाग, 21 अक्टूबर। केदारनाथ हिमालय के पारंपरिक मोटे अनाजों को वैज्ञानिक तकनीक से जोड़कर वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज जवाहर नगर, मयकोटी में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। ‘केदारनाथ हिमालय से वैश्विक बाजारों तक: महिला एवं युवा सशक्तीकरण के माध्यम से मोटे अनाजों की पारंपरिक विरासत का पुनरुद्धार’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने किया। महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून के निदेशक डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी, उत्तराखंड और उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य मंडुवा और झंगोरा जैसे पारंपरिक अनाजों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से महिलाओं और युवाओं को कौशल विकास, उद्यमिता तथा स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक अनाज प्रदेश की सांस्कृतिक और कृषि विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वैज्ञानिक तकनीक और बेहतर विपणन के माध्यम से इन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे स्थानीय किसानों, महिला समूहों और युवाओं की आजीविका मजबूत होगी।

कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. सचि नेगी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और आकर्षक पैकेजिंग से जोड़कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कौशल आधारित शिक्षा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय दरमोड़ा, ओमप्रकाश सेमवाल,जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सिंह बर्त्वाल,अर्जुन नेगी, अमित प्रदाली, मानवेंद्र बर्त्वाल, दीपक नेगी, मानवेंद्र सिंह नेगी, यशपाल रावत, लक्ष्मण सिंह, शंभू प्रसाद वशिष्ठ, गजाधर वशिष्ठ, सतेन्द्र बर्त्वाल, कर्मबीर सिंह बर्त्वाल, उम्मेदसिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विद्यालय के शिक्षक भगवान सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, अनूप नेगी, पूनम, जगदंबा चमोला, मातबर सिंह नेगी, धर्मानंद चमोला, मंजरी नेगी, स्वदेश राज, संध्या, कपिल बुटोला और राकेश लाल, नवीन बर्त्वाल सहित शिक्षकगण एवं प्रतिभागियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *