आयुक्त गढ़वाल मंडल ने गांधी एवं शास्त्री जयंती पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने गांधी एवं शास्त्री जयंती पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

 

 

*देहरादून, 02 अक्टूबर 2026।* आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप द्वारा आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कैंप कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया गया।

 

इस अवसर पर आयुक्त महोदय ने दोनों महान विभूतियों की जीवन गाथा एवं उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके बताए सिद्धांतों, आदर्शों और नीतियों के अनुरूप देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।

 

आयुक्त ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन को याद करते हुए उसका अध्ययन करना चाहिए। जिस प्रकार बापू जी ने सादगी, शांति और अहिंसा के साथ जीवन व्यतीत किया, उसी प्रकार हमें भी सादगी एवं सरलता से भरा जीवन व्यतीत करना चाहिए। इसी में शांति निहित है, जो देशहित में अति आवश्यक है।

 

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ के मंत्र और उनकी ईमानदारी व सादगी को भी आत्मसात करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *