जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक) नगर निगम देहरादून में नामित पार्षद बनाए जाने पर सैनिक कल्याण मंत्री  श्री गणेश जोशी जी ने किया सम्मानित – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक) नगर निगम देहरादून में नामित पार्षद बनाए जाने पर सैनिक कल्याण मंत्री  श्री गणेश जोशी जी ने किया सम्मानित

 

 

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार,  01 अक्टूबर 2026

 

माननीय सैनिक कल्याण मंत्री एवं मसूरी विधानसभा के कर्मठ विधायक श्री गणेश जोशी जी द्वारा महानगर मंत्री एवं श्रीदेव सुमन नगर मंडल के प्रभारी श्री जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक) जी को नगर निगम देहरादून में नामित पार्षद बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप रावत जी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक श्री सुरेंद्र राणा जी सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्री जगदीश सेमवाल जी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

 

सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए महानगर मंत्री एवं नामित पार्षद श्री जगदीश सेमवाल जी ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर अनेक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *