पितरों की स्मृति में पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

पितरों की स्मृति में पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

डोईवाला। आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था, मिस्सरवाला (डोईवाला) एवं वन विभाग के सहयोग से सोमवार को थानों स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में पितरों की स्मृति में पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान का संकल्प भी लिया गया।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी जी महाराज ने कहा कि पितरों की स्मृति में पौधारोपण जैसे कार्यक्रम समाज को पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश देते हैं।पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की अमूल्य विरासत हैं।

उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। आदर्श संस्था की संस्थापक श्रीमती आशा कोठारी ने कहा कि संस्था सामाजिक, रचनात्मक व हर क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

वन विभाग के उप प्रभागीय अधिकारी डॉ उदय नंद गौड ने भी विचार व्यक्ति किए।

संस्था के संस्थापक सचिव हरीश कोठारी व भाजपा ऋषिकेश जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में थानों वन रेंज अधिकारी श्री नत्थी लाल डोभाल, प्रधान थानों चन्द्र प्रकाश तिवारी, प्रधान रामनगर डांडा जयेंद्र सिंधवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी गीतांजलि रावत, सुरेश सिंधवाल, सपना जवाडी, वन दरोगा मनोज कुकरेती, प्रदीप चौहान, राजेश बिष्ट, नीरज कुमार, सिद्धार्थ भट्ट, आदि वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *