*आमंत्रण!!*
उत्तराखण्ड सरकार के सफल पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम के अंतर्गत आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) जी के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।
इस गरिमामय अवसर पर आप सभी सम्मानित प्रेस प्रतिनिधियों की सादर उपस्थिति प्रार्थनीय है। 🙏🏻
➡️ स्थान: आईडीपीएल परिसर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून
➡️ दिनांक: 04.07.2026 (शनिवार)
➡️ समय: प्रातः 09:00 बजे
