देहरादून : कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस भवन में बदरीनाथ और मंगलौर सीट से कांग्रेस की एतिहासिक जीत के जश्न के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपचुनाव के नतीजे कई मायने में एतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अयोध्या में इंडिया गठबंधन की जीत हुई तो उपचुनाव में बदरीनाथ धाम से भाजपा की हार का संदेश देशभर में गया है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर राजनीति और छलकपट का जवाब जनता ने वोट से दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने दलबदल की राजनीति को भी सबक सिखाया है।
धस्माना ने कहा कि भाजपा ने मंगलौर में दोहरा अपराध किया पहला तो वो हरियाणा निवासी को लेकर आई और उसे प्रत्याशी बनाया और फिर पूरे चुनाव में खुले आम पुलिस-प्रशासन की शह पर अराजक माहौल पैदा कर चुनाव जीतने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
