26 जुलाई 2023 : लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात दारोगा ज्ञान सिंह (56) ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर बुधवार को आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मारी है। गोली की आवाज सुनने के बाद साथी दौड़ कर पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ शव मिला। ज्ञान सिंह मूल रूप से कन्नौज तिर्वा के सिल्सरा गांव के रहने वाले थे। ज्ञान सिंह लखनऊ की न्यू कॉलोनी में रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार दरोगा ज्ञान सिंह ने सुसाइड से पहले अपने साले को फोन किया और अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने को कहा। यह घटना महानगर थाना क्षेत्र के न्यूज़ हैदराबाद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
