पौड़ी।भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर महामंत्री मानव बिष्ट ने श्रीनगर की नगर निगम बनाए जाने की अधिसूचना जारी होने पर प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि निगम बनने के बाद शहर का तीव्र गति से विकास हो सकेगा। नगर निगम का विरोध किए जाने को उन्होंने सियासी नौटंकी बताया। कहा कि नगर निगम बनाया जाना स्थानीय लोगों की अपेक्षा के अनुरूप है।
21गांवो को इसमें शामिल किया गया है , जनसुनवाई के बाद ही अधिसूचना जारी हुई है। कहा कि भाजपा शासन में श्रीनगर शहर के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए है।
