मुंबई सड़क हादसे में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

मुंबई सड़क हादसे में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई. कार में कुल 4 लोग सवार थे. साइरस के साथ एक और शख्स की मौत हुई है, जबकि 2 अन्य बुरी तरह से जख्मी हैं. घायलों को नजदीक के वापी अस्पताल भेजा गया है. यह हादसा मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सूर्या नदी चरोटी पुल पर हुआ. दरअसल, साइरस मिस्त्री अपने तीन साथियों के साथ अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे. इसी दौरान पालघर के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *