दून अस्पताल: सीनियर डॉक्टर नदारद मिले, निदेशक ने बैठाई जांच – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

दून अस्पताल: सीनियर डॉक्टर नदारद मिले, निदेशक ने बैठाई जांच

0

 

*देहरादून।* इंटर्न की हड़ताल के बीच चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने गुरुवार शाम दून अस्पताल इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण में सीनियर फैकल्टी नदारद मिली, इमरजेंसी रजिस्टर अधूरा था। एक युवक खुद को इंटर्न बता रहा था पर ID नहीं दिखा सका।

 

निदेशक ने नाराजगी जताते हुए जांच बैठा दी और निर्देश दिए – हर शिफ्ट में ड्यूटी पर आए डॉक्टरों का विवरण रजिस्टर में दर्ज हो, मरीजों को लाइन में लगाने के बजाय तुरंत बेड पर इलाज शुरू किया जाए और भीड़ को देखते हुए दूसरा गेट खोला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed