आज का पंचांग – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

Zodiac spiral and signs of the zodiac in space. Astrology, horoscopes and prediction of the future concept. Elements of this image furnished by NASA.

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक – 02 जुलाई 2026*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – आषाढ (गुजरात- महाराष्ट्र ज्येष्ठ)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – द्वितीया सुबह 09:37 तक तत्पश्चात तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा सुबह 09:27 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग – वैधृति शाम 04:39 तक तत्पश्चात विष्कंभ*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 02:23 से शाम 04:04 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:02*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:23*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण- विद्यालाभ योग (प्रातः 04:21 से सुबह 09:27 तक), (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक,तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश आदि अमावस्यांत मास प्रचलन वाले राज्यों को छोड़कर)*

💥*विशेष- द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

👉 *03 जुलाई 2026 शुक्रवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 10:01)*

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩गुरुवार की सुबह केले के पेड़ की जड़ में चने की दाल, गुड़ और कच्चा दूध चढ़ाएं। फिर थोड़ी मात्रा में शुद्ध जल अर्पित करें और ऊं श्रीं बृहस्पतये नमः मंत्र का 21 बार जप करें। यह आर्थिक कष्टों को दूर करता है, रुका हुआ पैसा वापस आता है, और व्यापार में अटकी हुई योजनाओं को गति मिलती है। गुरुवार को इस को करने से आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति काफी मजबूत होती है और आपको धन सम्‍मान का लाभ मिलता है।
‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷
🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*
📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।*

🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*

➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷

🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*

👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*

🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:*

🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹

आपका जन्मदिन: 2 जुलाई

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन के कारक हैं। यही कारण है कि आप स्वभाव से अत्यधिक भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दूसरों के दुख से प्रभावित होना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत भी है। आप में करुणा और दया कूट-कूट कर भरी होती है।

आप मानसिक रूप से मजबूत होते हुए भी, शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। चंद्रमा के प्रभाव से, आपका स्वभाव भी उसकी कलाओं की तरह बदलता रहता है- कभी शांत, तो कभी थोड़ा बेचैन। लेकिन आप में अहंकार बिल्कुल भी नहीं होता, और यही आपकी सबसे प्यारी विशेषता है।

यदि आप जल्दबाजी छोड़कर धैर्य से काम लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव, चंद्रदेव
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
आज का दिन आपके लिए समझदारी और सावधानी से चलने का है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर और व्यवसाय: व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।

पारिवारिक जीवन: परिवार में कोई भी विवाद हो, तो उसे आपसी समझ से सुलझाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने का मौका न दें।

ध्यान देने योग्य: कागज़ात से जुड़े मामलों में ख़ास सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहना होगा।

.

मेष राशि 2 जुलाई 2026
अपनी योग्यता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लेंगे. अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज उचित लाभ कमाएंगे. परिजनों के साथ समय व्यतीत करने से आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. एलर्जी और खांसी-जुकाम की दिक्कत रह सकती है.

उपाय – किसी जरूरतमंद को दवाई का दान करें.

वृष राशि
युवाओं में कुछ और बेहतर सीखने व करने की दृढ़ इच्छा रहेगी. नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है. प्रॉपर्टी डीलिंग में सरकारी गतिविधियां को सावधान से करें. परिवार में आपसी स्नेह और सहयोग बना रहेगा. महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें.

उपाय – मां भगवती की उपासना करें और मंदिर के बाहर खीर का प्रसाद बांटे.

मिथुन राशि
कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली करने का उचित समय है. पुरानी नकारात्मक बातों को भूल कर आगे बढ़ने में ही भलाई है. मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय में शुभ अवसर मिलेंगे. लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा. डाइबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं.

उपाय – जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.

कर्क राशि
अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा. खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें. नौकरी में तरक्की संबंधी शुभ समाचार मिलेगा. परिवार जनों के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा. पोल्यूशन की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी.

उपाय – प्रातः काल मंदिर अवश्य जाएं और ब्राह्मण से आशीर्वाद भी लें.

सिंह राशि
कोई समस्या हल हो जाने से मन में संतोष रहेगा. सरकारी नियमों की अवहेलना न करें. विस्तार संबंधी योजनाओं पर कार्य करने का अनुकूल समय है. घर में खुशनुमा माहौल रहेगा. एलर्जी और यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्या रह सकती है.

उपाय – गरीब बच्चों को जरूरत के अनुसार वस्तुएं देना शुभ रहेगा.

कन्या राशि
चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा. शेयर्स, तेजी-मंदी जैसे कार्यों में ज्यादा पैसा ना लगाएं. हार्डवेयर से संबंधित कारोबार में आज मंदी रहेगी. प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां आएंगी. एलर्जी या खांसी-जुकाम की दिक्कत रहेगी.

उपाय – मंदिर जाकर देव दर्शन करें और यथा सामर्थ्य आराधना करें.

तुला राशि
कहीं निवेश करना फायदेमंद रहेगा. आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की आशंका है. रुका हुआ कोई व्यवसायिक काम किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से हल हो जाएगा. पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा. कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं.

उपाय – पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और प्रणाम करें.

वृश्चिक राशि
फाइनेंस के कार्यों में आपके प्रयासों के उचित परिणाम मिलेंगे. कोर्ट कचहरी संबंधित कोई भी कार्य आज स्थगित ही रखें. इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अधिक सफल रहेंगे. वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही मधुर रहेंगे. जानवरों से छेड़छाड़ ना करें.

उपाय – बहन-बेटियों का सम्मान करें और यथा समर्थ कुछ उपहार भी दें.

धनु राशि
किसी दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी. वाहन खरीदने की योजना को स्थगित रखें. कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद दूर होगा. घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बनेगी. मुंह में छाले या दांत दर्द की समस्या रहेगी.

उपाय – गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.

मकर राशि
वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद रहेगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक मेहनत करें. महिलाएं कारोबार में कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं. किसी दोस्त के मिलने से पुरानी यादें ताजा होगी. जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहे.

उपाय – जल को व्यर्थ बहने से बचाएं तथा स्वच्छता का ध्यान रखें.

कुंभ राशि
युवा अपने भविष्य के प्रति सजग रहेंगे. जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में कोई समस्या आ सकती है. रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में कोई अच्छी डील हो सकती है. प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा. तनाव जनक परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दे.

उपाय – किसी भी धर्मस्थल पर जाकर कुछ समय आत्म चिंतन और मनन करना आपको सुकून देगा.

मीन राशि
आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताना सुकून देगा. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें. व्यावसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है. परिजनों के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा. मौसम के अनुरूप अपना खान-पान और दिनचर्या रखें. अपने इष्ट का स्मरण करें और मंदिर में कुछ भी दान अवश्य दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *