कथा व्यास भागवत किंकर वाणी विलास कक्त्वान कृष्ण शास्त्री द्वारा आज का राशिफल – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

कथा व्यास भागवत किंकर वाणी विलास कक्त्वान कृष्ण शास्त्री द्वारा आज का राशिफल

0

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक – 03 मार्च 2025*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2081*
🌤️ *शक संवत -1946*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु*
🌤️ *मास – फाल्गुन*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – चतुर्थी शाम 06:02 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र – अश्विनी 04 मार्च प्रातः 04:29 तक तत्पश्चात भरणी*
🌤️ *योग – शुक्ल सुबह 08:57 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 08:26 से सुबह 09:54 तक*
🌤️ *सूर्योदय 06:58*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:42*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- विनायक चतुर्थी, पंचक समाप्त सुबह 06:39*
💥 *विशेष- चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *गरुड़ पुराण* 🌷
❌ *नहीं करना चाहिए इन 10 लोगों के घर भोजन*
🙏 *गरुण पुराण, वेदव्यास जी द्वारा रचित 18 पुराणो में से एक है। गरुड़ पुराण में 279 अध्याय तथा 18000 श्र्लोक हैं। इस ग्रंथ में मृत्यु पश्चात की घटनाओं, प्रेत लोक, यम लोक, नरक तथा 84 लाख योनियों के नरक स्वरुपी जीवन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा भी इस ग्रन्थ में कई मानव उपयोगी बातें लिखी है जिनमे से एक है कि किस तरह के लोगों के घर भोजन नहीं करना चाहिए।*
📖 *क्योंकि एक पुरानी कहावत है, जैसा खाएंगे अन्न, वैसा बनेगा मन। यानी हम जैसा भोजन करते हैं, ठीक वैसी ही सोच और विचार बनते हैं।*
🔷 *इसका सबसे सशक्त उदाहरण महाभारत में मिलता है जब तीरों की शैय्या पर पड़े भीष्म पितामह से द्रोपदी पूंछती है- “आखिर क्यों उन्होंने भरी सभा में मेरे चीरहरण का विरोध नहीं किया जबकी वो सबसे बड़े और सबसे सशक्त थे।” तब भीष्म पितामह कहते है की मनुष्य जैसा अन्न खता है वैसा ही उसका मन हो जाता है। उस वक़्त मैं कौरवों का अधर्मी अन्न खा रहा था इसलिए मेरा दिमाग भी वैसा ही हो गया और मुझे उस कृत्य में कुछ गलत नज़र नहीं आया।*
🔷 *हमारे समाज में एक परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है कि लोग एक-दूसरे के घर पर भोजन करने जाते हैं। कई बार दूसरे लोग हमें खाने की चीजें देते हैं। वैसे तो यह एक सामान्य सी बात है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि किन लोगों के यहां हमें भोजन नहीं करना चाहिए।*
📖 *गरुड़ पुराण के आचार कांड में बताया गया है कि हमें किन 10 लोगों के यहां भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। यदि हम इन लोगों के द्वारा दी गई खाने की चीज खाते हैं या इनके घर भोजन करते हैं तो इससे हमारे पापों में वृद्धि होती है। यहां जानिए ये 10 लोग कौन-कौन हैं और इनके घर पर भोजन क्यों नहीं करना चाहिए…*
🔷 *1. कोई चोर या अपराधी*
*कोई व्यक्ति चोर है, न्यायालय में उसका अपराध सिद्ध हो गया हो तो उसके घर का भोजन नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार चोर के यहां का भोजन करने पर उसके पापों का असर हमारे जीवन पर भी हो सकता है।*
🔷 *2. चरित्रहीन स्त्री*
*इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चरित्रहीन स्त्री के हाथ से बना हुआ या उसके घर पर भोजन नहीं करना चाहिए। यहां चरित्रहीन स्त्री का अर्थ यह है की जो स्त्री स्वेच्छा से पूरी तरह अधार्मिक आचरण करती है। गरुड़ पुराण में लिखा है कि जो व्यक्ति ऐसी स्त्री के यहां भोजन करता है, वह भी उसके पापों का फल प्राप्त करता है।*
🔷 *3. सूदखोर*
*वैसे तो आज के समय में काफी लोग ब्याज पर दूसरों को पैसा देते हैं, लेकिन जो लोग दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अनुचित रूप से अत्यधिक ब्याज प्राप्त करते हैं, गरुड़ पुराण के अनुसार उनके घर पर भी भोजन नहीं करना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में दूसरों की मजबूरी का अनुचित लाभ उठाना पाप माना गया है। गलत ढंग से कमाया गया धन, अशुभ फल ही देता है।*
🔷 *4. रोगी व्यक्ति*
*यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, कोई व्यक्ति छूत के रोग का मरीज है तो उसके घर भी भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति के यहां भोजन करने पर हम भी उस बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। लंबे समय से रोगी इंसान के घर के वातावरण में भी बीमारियों के कीटाणु हो सकते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।*
🔷 *5. अत्यधिक क्रोधी व्यक्ति*
*क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु होता है। अक्सर क्रोध के आवेश में व्यक्ति अच्छे और बुरे का फर्क भूल जाता है। इसी कारण व्यक्ति को हानि भी उठानी पड़ती है। जो लोग हमेशा ही क्रोधित रहते हैं, उनके यहां भी भोजन नहीं करना चाहिए। यदि हम उनके यहां भोजन करेंगे तो उनके क्रोध के गुण हमारे अंदर भी प्रवेश कर सकते हैं।*
🔷 *6. नपुंसक या किन्नर*
*किन्नरों को दान देने का विशेष विधान बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन्हें दान देने पर हमें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि इन्हें दान देना चाहिए, लेकिन इनके यहां भोजन नहीं करना चाहिए। किन्नर कई प्रकार के लोगों से दान में धन प्राप्त करते हैं। इन्हें दान देने वालों में अच्छे-बुरे, दोनों प्रकार के लोग होते हैं।*
🔷 *7. निर्दयी व्यक्ति*
*यदि कोई व्यक्ति निर्दयी है, दूसरों के प्रति मानवीय भाव नहीं रखता है, सभी को कष्ट देते रहता है तो उसके घर का भी भोजन नहीं खाना चाहिए। ऐसे लोगों द्वारा अर्जित किए गए धन से बना खाना हमारा स्वभाव भी वैसा ही बना सकता है। हम भी निर्दयी बन सकते हैं। जैसा खाना हम खाते हैं, हमारी सोच और विचार भी वैसे ही बनते हैं।*
🔷 *8. निर्दयी राजा*
*यदि कोई राजा निर्दयी है और अपनी प्रजा का ध्यान न रखते हुए सभी को कष्ट देता है तो उसके यहां का भोजन नहीं करना चाहिए। राजा का कर्तव्य है कि प्रजा का ध्यान रखें और अपने अधीन रहने वाले लोगों की आवश्यकताओं को पूरी करें। जो राजा इस बात का ध्यान न रखते हुए सभी को सताता है, उसके यहां का भोजन नहीं खाना चाहिए।*
🔷 *9. चुगलखोर व्यक्ति*
*जिन लोगों की आदत दूसरों की चुगली करने की होती है, उनके यहां या उनके द्वारा दिए गए खाने को भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। चुगली करना बुरी आदत है। चुगली करने वाले लोग दूसरों को परेशानियों में फसा देते हैं और स्वयं आनंद उठाते हैं। इस काम को भी पाप की श्रेणी में रखा गया है। अत: ऐसे लोगों के यहां भोजन करने से बचना चाहिए।*
🔷 *10. नशीली चीजें बेचने वाले*
*नशा करना भी पाप की श्रेणी में ही आता है और जो लोग नशीली चीजों का व्यापार करते हैं, गरुड़ पुराण में उनके यहां भोजन करना वर्जित माना गया है। नशे के कारण कई लोगों के घर बर्बाद हो जाते हैं। इसका दोष नशा बेचने वालों को भी लगता है। ऐसे लोगों के यहां भोजन करने पर उनके पाप का असर हमारे जीवन पर भी होता है।*

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक शुरू- 27 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार को शाम 04:37 बजे
पंचक खत्म- 3 मार्च 2025, सोमवार को सुबह 6:39 बजे

पंचक शुरू- 26 मार्च 2025, बुधवार को दोपहर 03:14 बजे
पंचक खत्म- 30 मार्च 2025, रविवार को शाम 04:35 बजे
🙏🌸💐🌹🌺🌻🌷🍁🍀🙏जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी होगी। आपको अपने कामो के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। आप किसी के कहने में या दिखावे में आकर अत्यधिक धन खर्च करने से बचे। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। आपको अपने कामों को समय से पूरा करना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अचानक से लाभ दिलाने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो उनके प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई बात बोलने से पहले सोचना होगा। आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको वाहन थोड़ा सावधान रहकर चलना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से उनके लिए कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप दूसरों के मामले में सोच समझकर बोले। आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने की आवश्यकता है। घर में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आप नयी चीजों की खरीदारी करेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में जा सकते हैं। आप किसी काम में जल्दबाजी दिखाएंगे, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे, तो आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई पुरानी लेनदेन चुकता होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग थोड़ा सावधानी बरतें। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी वाणी से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बिजनेस की किसी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अच्छा धन कमाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। बॉस आपके दिए सुझावों का स्वागत करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपने दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगे तो इससे आपको समस्या आएगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी व्यवहार पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने खर्चे को कंट्रोल करना होगा। आपके भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को घुमाने लेकर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कामों में आपके बॉस आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को अच्छा जन समर्थन मिलेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातको के रुके हुए काम पूरे होंगे, जो आपको खुशी देंगे। आध्यात्म के कार्यों में आपको काफी रुचि रहेगी। महिला मित्र से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्जा था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों में सहजता बनाए रखनी होगी। जीवन साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पुण्य कार्यों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको अपने कामों पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको एक लक्ष्य पकड़कर चलना होगा, तभी वह पूरा हो सकेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि कोई टेंशन हो सकती है। पिताजी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपके कुछ अनोखे प्रयास रंग लाएंगे और आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आप अपने घर में साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक फैलने के लिए किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं।

🌻🌻🌻🌻कथा व्यास भागवत किंकर वाणी विलास कक्त्वान कृष्ण शास्त्री श्रीधाम अयोध्या जी 🌸🌸🌸
वैदिक यज्ञ अनुष्ठान पुराण वाचन कथाओं के लिए संपर्क सूत्र 🌸मो.8859025255////9760453629

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *