विकासखंड रायपुर एवं डोईवाला के समस्त विद्यालयों की समीक्षा बैठक संपन्न, शिक्षा की गुणवत्ता और नियमों के अनुपालन पर दिया जोर – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

विकासखंड रायपुर एवं डोईवाला के समस्त विद्यालयों की समीक्षा बैठक संपन्न, शिक्षा की गुणवत्ता और नियमों के अनुपालन पर दिया जोर

0

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून *श्री गोविंद राम जायसवाल* की अध्यक्षता में आज पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दूधली, डोईवाला में विकासखंड रायपुर एवं डोईवाला के समस्त *निजी विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं राजकीय विद्यालयों* के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक का संचालन दो सत्रों में किया गया।

 

*प्रथम सत्र: निजी एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय*

इस सत्र में विद्यालयों के सुचारू संचालन से जुड़े *17 महत्वपूर्ण बिंदुओं* पर चर्चा हुई। प्रमुख बिंदु निम्न रहे:

यू-डाइस प्रोग्रेस, पैन नंबर, स्काउट-गाइड, रेड क्रॉस, RTE, मान्यता नवीनीकरण, निर्धारित शुल्क संरचना, बैग भार पॉलिसी, ERP, अग्निशमन यंत्र, भवन सुरक्षा तथा शिक्षकों की नियुक्ति हेतु न्यूनतम अर्हता।

 

*द्वितीय सत्र: राजकीय विद्यालय*

राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक एवं राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की *24 बिंदुओं* पर समीक्षा की गई। प्रमुख बिंदु:

मासिक परीक्षा, गृह परीक्षा, परिषदीय परीक्षा, निशुल्क पाठ्यपुस्तक/नोटबुक वितरण, भवन एवं कक्षा-कक्ष की स्थिति, नदी-नालों के समीप स्थित विद्यालय, निष्प्रयोज्य भवनों का ध्वस्तीकरण, 10 वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात शिक्षकों की सूची, गंभीर बीमार शिक्षकों की सूची, VB-GRAM योजना, भूमि पंजीकरण, शौचालय, विद्युतीकरण, पेयजल, ई-ऑफिस का प्रयोग, विद्यालयों का A,B,C,D श्रेणी में वर्गीकरण, APAR ID, यू-डाइस, विद्या समीक्षा केंद्र, मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रवृत्तियां, स्काउट-गाइड, NCC, रेड क्रॉस, इको क्लब, सुगम-दुर्गम निर्धारण आदि।

 

बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष बल दिया गया।

 

*मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश*

श्री गोविंद राम जायसवाल ने विभिन्न शासनादेशों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी संस्थानों को प्रचलित नियमों एवं अधिनियमों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में *गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व* के साथ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य संचालित करने पर जोर दिया।

 

प्रधानाचार्यों द्वारा रखी गई समस्याओं एवं सुझावों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से सुना और नियमानुसार शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

 

*बैठक में उपस्थित:*

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) *श्री प्रेम लाल भारती*, खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला *श्रीमती शिवानी कौशल*, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर *श्रीमती हेमलता गौड़*, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक एवं समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed