लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा उपचुनाव पार्टी के लिए एक चुनौती है : करण माहरा
देहरादून : मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने फ्रंटल संगठनों से बदरीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का कहा है। उन्होने पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में उपचुनाव की रणनीति तय की ।बैठक में करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा उपचुनाव पार्टी के लिए एक चुनौती है। लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ लड़ा जिस कारण पार्टी का वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है। अब इसी ताकत के साथ बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा का चुनाव भी लड़ना है। उन्होने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर व्यक्तिगत सम्पर्क करने को कहा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रोतेला ने कहा कि लोकसभा चुनावों में महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों का मतदान कांग्रेस के पक्ष में रहा है। हमें महिलाओं पर अधिक फोकस करना होगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि उपचुनाव में युवाओं की अलग-अलग टीम बनाई जाएगी, जो नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से बूथ स्तर तक युवाओं से संबंधित बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, भर्ती घोटाले जैसे मुद्दे उठाएगी। सोशल मीडिया उपाध्यक्ष विशाल मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बैठक में इंटक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुम्मितर भुल्लर, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, उपाध्यक्ष विशाल मौर्य, अमरजीत सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, बुद्धिजीवी अध्यक्ष डॉ प्रदीप जोशी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष दर्शन लाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।