रेड अलर्ट के चलते देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद – Himkelahar – Latest Hindi News | Breaking News in Hindi

रेड अलर्ट के चलते देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

0

देहरादून:* भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार *10 जुलाई 2026, शुक्रवार* को जनपद देहरादून में *कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा* की संभावना है।

मौसम की गंभीरता को देखते हुए *रेड अलर्ट* जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर *जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान* ने जनपद के *कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों* तथा *सभी आंगनबाड़ी केंद्रों* में *10 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश* घोषित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *