“रुद्रप्रयाग में भाजपा की कार्यशाला: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन
28 फरवरी 2026: रुद्रप्रयाग में भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य वैचारिक रूप से समृद्ध और संगठनात्मक रूप से दक्ष बनाना है। 7 मार्च से 10 अप्रैल तक मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, विधायक भरत सिंह चौधरी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
