“उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को डा. नरेश बंसल ने दी बधाई”
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पांच खाली पड़े मंत्री पद पर नियुक्ति की है, जो एक स्वागत योग्य कदम है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि नवनियुक्त मंत्रियों के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है और उन्होंने जमीनी स्तर पर व्यापक रूप से काम किया है। उन्होंने कहा कि यह एक शानदार टीम है, जो उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और राज्य में संतुलित और समावेशी विकास को बल मिलेगा।
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों में विधायक खजान दास, भरत सिंह चैधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा शामिल हैं। उन्हें राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई।
